गढ़वा। शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह ने लिवर में हायडेटिड सिस्ट (...
गढ़वा। शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह ने लिवर में हायडेटिड सिस्ट (Hydatid Cyst of Liver) से पीड़ित दो महिला मरीजों का लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। सफल सर्जरी के बाद दोनों मरीजों को मात्र तीसरे दिन स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।सर्जन डॉ. निशांत सिंह ने बताया कि गढ़वा निवासी सीमा देवी,उम्र 40 एवं सोनडीहा निवासी हेमा देवी,( उम्र 26) के लिवर में हायडेटिड सिस्ट था। बीते 20 दिनों के भीतर दोनों मरीजों की आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सफल सर्जरी की गई। उन्होंने बताया कि इनमें से एक मरीज को पिछले लगभग तीन वर्षों से लिवर में गांठ होने की जानकारी थी, जो समय के साथ आकार में बढ़ती जा रही थी। अत्याधुनिक तकनीक की मदद से बिना बड़े चीरे के सुरक्षित ऑपरेशन किया गया, जिससे मरीजों को दर्द का एहसास हुआ ही नहीं और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिला।सर्जन डॉ. निशांत सिंह ने चिकित्सकीय जानकारी देते हुए बताया कि हायडेटिड सिस्ट एक परजीवी (Parasite) संक्रमण से होने वाली बीमारी है। यह परजीवी रक्त प्रवाह के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर लिवर तक पहुंच जाता है और वहां धीरे-धीरे सिस्ट (गांठ) का निर्माण करता है। समय पर उपचार नहीं होने पर यह गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ सर्जन की सलाह लेकर उचित समय पर उपचार कराना अत्यंत आवश्यक होता है।सफल उपचार के बाद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि यह जटिल ऑपरेशन परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में सफलतापूर्वक हो सकता है। उन्होंने बताया कि पहले अन्य अस्पतालों में जाने पर ऑपरेशन को लेकर जोखिम की बात कही गई थी, लेकिन यहां आधुनिक सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और बेहतर मार्गदर्शन के कारण बिना किसी परेशानी के सफल सर्जरी हुई। इससे उन्हें रांची,पटना ,दिल्ली जैसे बड़े शहर जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ी।दोनों मरीजों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऑपरेशन के बाद उन्हें अपेक्षा से नहीं की बराबर दर्द हुआ तथा वे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। इतनी बड़ी सर्जरी के बावजूद शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटना उनके लिए सुखद अनुभव रहा।मौके पर डॉ. कुमार निशांत सिंह ने कहा कि आज चिकित्सा विज्ञान में अत्याधुनिक तकनीकों के कारण अधिकांश सर्जरी पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो चुकी हैं। मरीजों को किसी भी बीमारी के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के साथ उन पर विश्वास भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सर्जरी से पहले उसके लाभ एवं संभावित जोखिमों की पूरी जानकारी मरीज और परिजनों को दी जाती है। आज हाईटेक ऑपरेशन थिएटर, सुरक्षित एनेस्थीसिया और विश्वस्तरीय लेप्रोस्कोपिक उपकरणों की सुविधा परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में उपलब्ध है, जिससे बड़े शहरों की तरह गुणवत्तापूर्ण इलाज अब गढ़वा में भी संभव हो रहा है।
टिप्पणियाँ