--> बड़ी समस्या: स्कूलों के सामने कचरे का पहाड़, सड़ांध से बेहाल नौनिहाल—गढ़वा नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर जनता का फूटा गुस्सा | गढ़वा समाचार [Garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाचार वेब न्यूज
get your website in Just Rs 10000

बड़ी समस्या: स्कूलों के सामने कचरे का पहाड़, सड़ांध से बेहाल नौनिहाल—गढ़वा नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर जनता का फूटा गुस्सा

गढ़वा । नगर परिषद क्षेत्र में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के ...

गढ़वा। नगर परिषद क्षेत्र में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावों के बीच जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के बीचों-बीच स्थित विद्यालयों के बेहद नजदीक कचरे का अंबार और उससे उठती सड़ांध ने नौनिहालों, शिक्षकों तथा आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक ओर निजी विद्यालय है तो दूसरी ओर सरकारी विद्यालय के रूप में संचालित डीएवी मॉडल स्कूल, लेकिन दोनों विद्यालयों से कुछ ही दूरी पर दानरो नदी के समीप लगातार कचरा डंप किए जाने से स्थिति गंभीर होती जा रही है।खासकर सावन के पवित्र महीने में जब श्रद्धालु पूजा-पाठ और धार्मिक आस्था में लीन हैं, ऐसे समय में नदी के आसपास कचरे का जमावड़ा और उससे फैलती दुर्गंध नगर परिषद की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। सोमवार को हुई बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई। नदी के किनारे फेंके गए कचरे से उठ रही तेज सड़ांध ने आसपास के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
डीएवी मॉडल स्कूल के निदेशक सुशील कुमार केसरी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह से ही नदी में फेंके गए कचरे से इतनी तेज बदबू आ रही है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह से पुरवाई हवा चलने के कारण कचरे की दुर्गंध सीधे विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में पहुंच रही है।उन्होंने कहा कि विद्यालय के ठीक बगल में इस तरह कचरा डंप किया जाना बेहद चिंताजनक है। बच्चों के पढ़ाई करने वाले स्थान के आसपास इस तरह गंदगी और दुर्गंध का वातावरण होना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष दौलत सोनी से इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
पांच वर्षों से झेल रही जनता, अब सवाल—आखिर कब तक?
निदेशक सुशील कुमार केसरी के साथ आसपास के वार्ड के लोगों में सुरेश केसरी, जयप्रकाश केसरी, मनीष केसरी, अमित केसरी, सुमित केसरी समेत अन्य लोगों ने भी नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष यदि स्वयं एक बार विद्यालय और आसपास के इलाके में आकर स्थिति को देखें और कुछ देर यहां खड़े रहें, तो उन्हें खुद पता चल जाएगा कि लोग किस तरह की दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि पिछले करीब पांच वर्षों से लगातार बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक नगर परिषद द्वारा कचरा डंपिंग के लिए कोई स्थायी और निश्चित स्थान तय नहीं किया जा सका है। शहर के बाजार और आसपास के मोहल्लों से निकलने वाला कचरा जगह-जगह जमा किया जा रहा है, जिससे आम जनता त्रस्त हो चुकी है।
चुनाव के समय वादे, जीत के बाद सफाई के मुद्दे पर खामोशी!
आक्रोशित लोगों ने कहा कि चुनाव के समय शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के बड़े-बड़े दावे और वादे किए जाते हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही सफाई से जुड़े वादे मानो कागजों में ही दबकर रह जाते हैं। लोगों का कहना है कि यदि नगर परिषद का मूल उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है तो फिर गढ़वा शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार क्यों दिखाई देता है?
लोगों ने कहा कि सफाई व्यवस्था किसी शहर की बुनियादी जरूरत है, कोई एहसान नहीं। बच्चों के विद्यालय के आसपास कचरे का ढेर और दुर्गंध बनी रहना नगर परिषद की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जनता का कहना है कि सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीन पर स्थायी समाधान चाहिए।
अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, तत्काल समाधान का निर्देश
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने नगर परिषद के कर्मी रामानुज प्रसाद को समस्या का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने और जल्द से जल्द समस्या दूर कराने का निर्देश दिया है।अब देखना यह है कि अध्यक्ष के निर्देश के बाद कचरे के इस अंबार से वास्तव में कितनी जल्दी निजात मिलती है और क्या नगर परिषद भविष्य में स्कूलों तथा आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास कचरा डंप किए जाने पर स्थायी रोक लगाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था तैयार करती है।
स्थानीय जनता का सीधा सवाल है—आखिर कब तक शहर के लोग कचरे की दुर्गंध, गंदगी और अव्यवस्था का दंश झेलते रहेंगे? अब जनता को आश्वासन नहीं, बल्कि कचरा डंपिंग की समस्या का स्थायी और धरातल पर दिखाई देने वाला समाधान चाहिए। वहीं, वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण केसरी से कचरे के डंपिंग को लेकर जानकारी लेने का प्रयास किया गया। इस पर उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के बाद इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता है, तो वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के साथ-साथ जनता के सहयोग से धरना देने का भी निर्णय लिया जाएगा।
खबर देखने के लिए
channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।


 








 
 


 
 










                 



 

टिप्पणियाँ

नाम

15august social news,1,लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन,1,समस्या।।,1,accident news,1,accident News,2,Accidental News(Health Depart),1,action news,1,add 26 january 2025,1,add news,12,Addmistrative news,1,addmistretive news,3,Adm8stretive news,2,admi strive news,1,adminstration news,1,Adminstrative News,1,admiration news,6,Admistrative News,8,Admistrative news opportunity,1,Admistretive,5,admistretive and political news,1,admistretive educational news,1,admistretive festival news,5,admistretive newd,1,admistretive news,581,admistretive News,767,admistretive political news,2,admistretive social news,18,admistretive sport news,1,admistretive sports news,1,admistretive sports news,1,admistretive yoga news,1,admistretive. news,2,admisttretive news,2,admitrative news,1,advertisement 15 august,1,advocate news,1,artist news,2,awareness news,1,bad news,4,badhaai news,1,bainking news,1,banking news,5,best news,1,big breaking,1,bjp,2,bollywood news,4,breaking news,2,buizness news,1,Business Growth,1,charges,1,clear admistretive news,1,Conversion News,1,cort news,6,court awareness news,1,crime & political news,1,crime educational news,1,crime meeting,3,Crime News,15,crime report,160,crpf admistrative news,1,crpf yoga,1,cultural programme,1,current problem news,1,dharmik news,44,Digital Marketing,1,Digital Solutions,1,Doctor News,1,dr days news,1,education News,31,education play news,1,educational,3,educational administration news,1,educational festival news,12,educational news,1339,educational sad news,1,educational sport news,3,educational sports news,7,educational yoga news,1,election admiration news,1,election news,120,entertainment news,1,festival,2,festival add,3,festival add news,3,festival educational news,4,festival msg,1,festival news,671,festival political news,6,festival social news,3,festivals news,2,filmi news,5,food news,2,fooding news,1,froud news,1,gadhe,2,gadhwa,1,games news,2,garbhwati,1,garhw,6,garhwa,2779,garhwA,1,Garhwa,18142,garhwa good news,1,garhwa social news,1,garhwa(रमकंडा),1,garhwal,1,ggarhwa,1,Global Info Edge,1,good news,5,graund report,1,gRhwa,1,happy news,2,health,2,health & motivational news,1,Health Depart News,1,health department news,1,Health motivational news,4,health motivesional news,1,Health News,182,health sad news,1,Healths News,1,Heath news,1,hospital men,1,hospital news,26,imp news,1,islamik news,1,khas report,8,lagan news,1,Latest,5085,leteat,3,letes,1,letest,6519,letest news,8,letest.,1,letestc,1,letesy,1,letets,1,letrst,1,Lions Club,1,Lions Club of Garhwa Green,1,magic news,1,medical news,2,modal news,1,Motivational News,30,music news,2,new update,1,new year 2025 news,1,news,5,notice news,2,notification news,1,notish news,1,np news,1,NP news(समस्या),1,offer news,7,offers news,3,opening news,1,oportunities news,1,oportunity news,1,opportunity news,1,picnic news,2,policies news,1,political,4,political educational news,1,political festival news,9,political news,374,Political News,902,political sad news,1,political social news,7,political sports news,3,Politician News,39,politician yoga news,1,Politics News,8,politics News ( समस्या),1,politics News(Public Problem),1,poltical News,1,poltician news,1,press news,1,problem news,13,public news,4,public problem news,11,religious,1,religious News,2,rojgar news,1,saaiber crime report,1,sad crime news,1,sad educational news,2,sad news,222,sad political news,1,sad social news,1,sad song,1,sadar aspatal news,1,samasya news,1,samasyaa news,1,samsya,1,samsya news,6,season news,1,service news,1,shop opening news,1,singing news,2,smasya news,1,social,1,social & health news,1,social administration news,6,social administrative news,3,social bizness News,1,social crime news,1,social education news,4,social festival add news,1,social festival news,19,social health news,13,social hospital news,4,social medical news,2,social newd,1,social news,944,social News,2154,social newz,1,social or political news,1,social political news,4,social sad news,5,social sports news,1,sp meet,1,special news,3,special report,7,sport news,98,sports educational news,1,sports news,104,Sports news,49,sports political news,2,spot news,1,spots news,1,tatha,1,Website Design,1,yoga,3,yoga news,15,yogaa news,5,
ltr
item
गढ़वा समाचार [Garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाचार वेब न्यूज: बड़ी समस्या: स्कूलों के सामने कचरे का पहाड़, सड़ांध से बेहाल नौनिहाल—गढ़वा नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर जनता का फूटा गुस्सा
बड़ी समस्या: स्कूलों के सामने कचरे का पहाड़, सड़ांध से बेहाल नौनिहाल—गढ़वा नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर जनता का फूटा गुस्सा
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhIULtacjZhDd4h-Rggqfm3kRQrQG3MiqnrS2UXsIJbO-8CV1a2BTLb_99TGOBeOaMf0pd0KKmnPCNgKUcEPGGKAXcw9XbJtPrngsaqLP53niVNmK-Dl2igkBHwc7Y64VmfOP_UgHLjCa_upWL3Nzrau7hn6DajRsJabcDoev6P1B98tRZqiCUDrRBXApsI
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEhIULtacjZhDd4h-Rggqfm3kRQrQG3MiqnrS2UXsIJbO-8CV1a2BTLb_99TGOBeOaMf0pd0KKmnPCNgKUcEPGGKAXcw9XbJtPrngsaqLP53niVNmK-Dl2igkBHwc7Y64VmfOP_UgHLjCa_upWL3Nzrau7hn6DajRsJabcDoev6P1B98tRZqiCUDrRBXApsI=s72-c
गढ़वा समाचार [Garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाचार वेब न्यूज
https://www.garhwasamachar.com/2026/08/blog-post_32.html
https://www.garhwasamachar.com/
https://www.garhwasamachar.com/
https://www.garhwasamachar.com/2026/08/blog-post_32.html
true
104104832542051585
UTF-8
सभी पोस्ट लोड किए गए कोई पोस्ट नहीं मिला सभी देखें और अधिक पढ़ें जवाब दें उत्तर रद्द करें हटाएँ के द्वारा होम पेज पेज समाचार पोस्ट सभी देखें आपके लिए सुझाया गया लेबल संग्रह खोज सभी समाचार पोस्ट आपके अनुरोध से मेल खाने वाला कोई समाचार पोस्ट नहीं मिला होम पेज पर वापस जाएं रविवार सोमवार मंगलवार बुधवार गुरुवार शुक्रवार शनिवार रवि सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर दिसंबर जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर दिसंबर अभी अभी 1 मिनट पहले $$1$$ मिनट पहले 1 घंटा पहले $$1$$ घंटे पहले कल की पोस्ट $$1$$ दिन पहले की पोस्ट $$1$$ सप्ताह पहले 5 सप्ताह से अधिक पहले समर्थक हमें फॉलो करें यह प्रीमियम सामग्री लॉक है चरण 1: एक सामाजिक नेटवर्क पर साझा करें चरण 2: अपने सोशल नेटवर्क पर लिंक पर क्लिक करें सभी कोड कॉपी करें सभी कोड का चयन करें सभी कोड आपके क्लिपबोर्ड पर कॉपी किए गए थे कोड / टेक्स्ट कॉपी नहीं कर सकते, कृपया कॉपी करने के लिए [CTRL]+[C] (या Mac के साथ CMD+C) दबाएं विषयसूची