गढ़वा: International Women's Day के अवसर पर गढ़वा जिले में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को लेकर समाज के विभिन्न वर्ग...
गढ़वा: International Women's Day के अवसर पर गढ़वा जिले में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिले की महिलाएँ आज समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय, राजनीति और पारिवारिक जीवन जैसे अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और समर्पण से नई पहचान बना रही हैं। अपने कार्यों के माध्यम से वे न केवल समाज की सेवा कर रही हैं, बल्कि जिले, राज्य और देश का नाम भी रोशन कर रही हैं।
गढ़वा की महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में कई महिलाएँ जरूरतमंदों की सहायता, जागरूकता अभियान और सामाजिक उत्थान के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की बढ़ती उपलब्धियाँ यह साबित कर रही हैं कि बेटियाँ आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कई युवतियाँ उच्च शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और सेवाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
चिकित्सा क्षेत्र में भी महिलाएँ डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी के रूप में मरीजों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में कई महिलाएँ आत्मनिर्भर बनते हुए स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से समाज में नई मिसाल पेश कर रही हैं। राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जहाँ वे जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।इसके साथ ही गृहणी के रूप में घर और परिवार की जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभाने वाली महिलाएँ भी समाज की मजबूत नींव को कायम रखने में अहम योगदान दे रही हैं। आज की युवा पीढ़ी की युवतियाँ शिक्षा, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर देश के विभिन्न सर्वोच्च स्थानों तक पहुँचकर समाज की सेवा कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही हैं।
इस अवसर पर गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दे रहे सेवा या कार्यरत पुरुषों ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। समाज के लोगों का कहना है कि महिलाओं की यह बढ़ती भागीदारी और उपलब्धियाँ आने वाले समय में जिले और देश के विकास को नई दिशा देंगी।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ