टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी जरूरी, Ni-Kshay Mitra पहल से मिलेगी मजबूती: डॉ. कमलेश कुमार गढ़वा/रांची। राजधानी रांची के नामकुम ...
टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी जरूरी, Ni-Kshay Mitra पहल से मिलेगी मजबूती: डॉ. कमलेश कुमार गढ़वा/रांची। राजधानी रांची के नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संविदा आधारित चयनित 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में जागरूकता फैलाने हेतु विशेष वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में बड़े स्तर पर और नियुक्तियां की जाएंगी।मंत्री
डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि शीघ्र ही जेपीएससी के माध्यम से 1250 डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर का योगदान समाज में अमूल्य होता है और उनकी सेवाएं जीवनभर याद रखी जाती हैं।इस अवसर पर राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार को भी सम्मानित किया गया। साथ ही लायंस क्लब ऑफ गढ़वा (विशाल 322A) को ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत Ni-Kshay Mitra के रूप में पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए निक्षय वाहन को विभिन्न क्षेत्रों में टीबी कैंप आयोजित करने हेतु रवाना किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाई जा सके।उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा नोएडा से 100 दिवसीय राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें देश के सभी राज्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। यह पहल टीबी मरीजों को उपचार के दौरान सहयोग प्रदान कर देश को टीबी मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस मौके पर राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकार का नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग का दायित्व है। उन्होंने बताया कि ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत Ni-Kshay Mitra जैसी पहल से मरीजों को पोषण, दवा और सामाजिक सहयोग मिल रहा है, जिससे टीबी के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल रही है।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने टीबी उन्मूलन के संकल्प को और मजबूत करने की बात कही।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ