गढ़वा। गढ़वा नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के साथ ही गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। वार्ड संख्या 1 से...
गढ़वा। गढ़वा नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के साथ ही गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। वार्ड संख्या 1 से 21 तक हुई अंतिम और आधिकारिक मतगणना के बाद आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने 3411 मतों के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आशीष कुमार सोनी को कुल 7201 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष केसरी को 3790, मासूम राजा को 2883, अलखनाथ पांडे को 2701 तथा कंचन जायसवाल को 2582 मत मिले। इसके अतिरिक्त विकास कुमार मलिक को 1222, दीपक शर्मा को 408, अनिता दत्त को 215, संजय कुमार को 207, बसंत लाल को 184 एवं मोहम्मद याकूब को 161 मत प्राप्त हुए।मतगणना विवरण के अनुसार कुल डाले गए मतों की संख्या 23247 रही, जिसमें 21841 विधि मान्य मत और 1406 अवधिमान्य मत पाए गए। स्पष्ट बहुमत और भारी अंतर के आधार पर आशीष कुमार सोनी को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।वही नगर परिषद के 21 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों की सूची भी घोषित कर दी गई है।वार्ड 1 से गजाला सिद्दीकी, वार्ड 2 से गुलशन आरा, वार्ड 3 से रेणु देवी, वार्ड 4 से हीरा गोंड, वार्ड 5 से अंजू केसरी, वार्ड 6 से अनीता प्रसाद, वार्ड 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल, वार्ड 8 से नीलम कुमारी शर्मा, वार्ड 9 से बंधु राम, वार्ड 10 से दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल, वार्ड 11 से सत्यवती देवी, वार्ड 12 से सौरव सिंह उर्फ राजा सिंह, वार्ड 13 से उमेश महतो, वार्ड 14 से रश्मि सिंहा, वार्ड 15 से रीता देवी, वार्ड 16 से पारस कश्यप, वार्ड 17 से मीरा देवी, वार्ड 18 से मनोज मेहता, वार्ड 19 से उदय कुशवाहा, वार्ड 20 से सविता देवी एवं वार्ड 21 से सुनील कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।वही मतगणना केंद्र पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सख्त निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एहतियातन मौजूद रही, जिससे पूरे दिन व्यवस्था सुचारू बनी रही।वही परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आतिशबाजी, रंगों की होली और विजय जुलूस का दौर शुरू हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने नगर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे विकास, सफाई, पेयजल, सड़क और जनहित के मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य करेंगे।
गढ़वा नगर परिषद चुनाव 2026 के इस परिणाम ने यह साफ कर दिया है कि मतदाताओं ने स्पष्ट जनादेश दिया है। अब सबकी निगाहें नई परिषद की कार्यशैली और विकास की नई दिशा पर टिकी हैं।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ