गढ़वा। लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोंस के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लायंस क्लब गढ़वा सिटी ने ...
गढ़वा।लायंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोंस के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लायंस क्लब गढ़वा सिटी ने समाजसेवा का संदेश देते हुए जरूरतमंदों के बीच मकर संक्रांति की खुशियां बांटी। इस अवसर पर क्लब द्वारा 300 पैकेट चूड़ा, तिलकुट और लाई का वितरण किया गया। सेवा कार्य के माध्यम से क्लब ने मेल्विन जोंस के जन्मदिन को सच्चे अर्थों में मानवीय मूल्यों के साथ मनाया।कार्यक्रम को और भी खास बना दिया लायंस क्लब गढ़वा सिटी के पूर्व अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता के जन्मदिन ने। क्लब सदस्यों ने उनका जन्मदिन भी अनोखे अंदाज में मनाते हुए जरूरतमंदों के बीच मकर संक्रांति से जुड़ी खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी मुस्कान ने आयोजन को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।मौके पर अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद ने कहा कि “मेल्विन जोंस के आदर्शों पर चलकर जरूरतमंदों की सेवा करना ही लायंस क्लब का मूल उद्देश्य है।” वही पास्ट प्रेजिडेंट दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि “मेल्विन जोंस के आदर्शों पर चलते हुए सेवा के माध्यम से जन्मदिन और पर्व मनाना मेरे लिए गर्व की बात है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची खुशी है, और लायंस क्लब गढ़वा सिटी इस भावना को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।” वही सुशील केसरी ने कहा कि “सेवा के माध्यम से पर्व और जन्मदिन मनाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।”वही अनिल शर्मा ने कहा कि “ऐसे आयोजनों से मानवीय संवेदना और सामाजिक एकजुटता मजबूत होती है।”वही संजय कुमार ने कहा कि “जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना ही सच्चा उत्सव है।” वही समाजसेवी मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि “लायंस क्लब की यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।” कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, सुशील केसरी, अनिल शर्मा, संजय कुमार,अनिल कश्यप की उपस्थिति रही इसके साथ साथ बधाई सभी ने एक साथ दी, जिनमें उपर्युक्त के अलावे सचिव सुनील कुमार, राजमणि प्रसाद, लखन प्रसाद कश्यप, उमाशंकर श्रीवास्तव, डॉ. अशोक सोनी, दीपक कुमार केसरी, संजय सोनी,शिव गुप्ता ,रजनी गुप्ता तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं से आए समाजसेवी मदन प्रसाद केसरी, डॉ. एम. पी. गुप्ता का नाम शामिल है। सभी ने मेल्विन जोंस और दयाशंकर गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।यह आयोजन न केवल संस्थापक के आदर्शों को जीवंत करता है, बल्कि समाज के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को भी मजबूती से दर्शाता है।
टिप्पणियाँ