गढ़वा: झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईपीएच नामकुंभ के सभागार में आयोजित एनएसवी कॉनक्लेव 2025 के कार्यक्रम में गढ़वा जिला...
गढ़वा: झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईपीएच नामकुंभ के सभागार में आयोजित एनएसवी कॉनक्लेव 2025 के कार्यक्रम में गढ़वा जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में पदस्थापित डॉ महजबीं को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि वर्ष 2024-25 में किए गए परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत बंध्याकरण का कार्य किया गया था। जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पदस्थापित महिला चिकित्सक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महजबीं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बताया गया कि डॉ महजबीं के द्वारा कुल 1016 बंध्याकरण किए गए थे। जिसका स्थान पूरे झारखंड में दूसरा था। इस मौके पर डॉ महजबीं ने कहा कि वे यह सम्मान पा बहुत ही ख़ुश हैं। उन्होंने कहा कि जब आप समाज को बेहतर बनाने और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पूरा करते हैं तो बहुत ही अच्छा लगता है। वहीं इसके लिए जब आप को आपके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है तो बहुत खुशी होती है। रंका प्रभारी डॉ असजद स्वास्थ्य मंत्री से प्राप्त करते अवार्ड डॉ महजबीं ने अस्पताल के प्रभारी डॉ असजद अंसारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनके द्वारा अस्पताल में सुविधा उपलब्ध कराई गई। उनके साथ साथ सभी जीएनएम, एएनएम, एफटीबीटीटी, ओटी असिस्टेंट और सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग मिला। तभी यह संभव हो पाया। जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त करती हूँ। उन्होंने झारखंड सरकार और स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी थे। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने डॉ महजबी को बधाई दी और कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के लिए बहुत ही सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका अंतर्गत साहिया अनिता देवी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया का चुका है। यह संभव सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से हुआ है। इसके लिए उन्होंने अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ