नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उ...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान मे चल रही 20 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता मे गुरुवार को सीनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने पिछले वर्ष की विजेता टीम बीपीडीएवी को 29 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गोविद हाई स्कूल के मैदान में टॉस जीतकर जवाहर नवोदय विद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकित के अर्द्धशतकीय पारी 52, आकाश के 26 और मिथिलेश के 16 रनों के सहयोग से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। बीपी डीएवी की ओर से यस आर्यन ने तीन और शिवानंद ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी बीपी डीएवी की टीम ने निर्धारित ओवर में आयूष के 25 रन के सहयोग से 9 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय के अंकित को संतोष केसरी, नवनीत शुक्ला, मनोज चौबे, शंभू त्रिपाठी और अमियो मुखर्जी तथा प्रिस सोनी ने संयुक्त रूप से दिया। छात्रावास मैदान में खेले जा रहे महिला क्रिकेट लीग मैच में शांति निवास उच्च
विद्यालय में ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल को, दूसरे मैच में आर के पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल को एवं तीसरे मैच में शांति निवास उच्च विद्यालय ने एनटीसीए को हरा कर पूरे अंक अर्जित किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शांति निवास उच्च विद्यालय के श्रेया कुमारी को प्रतियोगिता के सचिव आनंद सिन्हा , उपाध्यक्ष दीपक ,कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, प्रवीण मिश्रा, मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर खिलाड़ी को संबोधित करते हुए संतोष केसरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल का महाकुंभ है जिसमें सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक बालमुकुंद ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को आगे लाने का काम करती है इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को जोड़ने का काम कर रही है, ऐसे भी कहावत है कि खेल तोड़ता नहीं जोड़ता है। इस मौके पर नवनीत शुक्ला, प्रिस सोनी, बालमुकुंद,महेश कुमार, सम्भु त्रिपाठी,दीपक,आनंद सिन्हा,आनंद सिन्हा, विनय पांडेय,अभिमन्यु पाठक,सोनू,गोलू,प्रवीण मिश्रा, अतुल तिवारी,मनोज तिवारी,प्रिस खान,आलोक गुप्ता,प्रभात तिवारी,अभिनव भारद्वाज,पंकज चंद्रा, सुमित मिश्रा, सिकंदर प्रजापति, मनीष पाठक,मनीष उपाध्याय, रोहन तिवारी,हेमंत राज,हर्षित सिंह,हेमंत राज,पंकज मेहता,सिद्धार्थ पांडेय,चंदन आदि लोग मौजूद थे। शुक्रवार को बालिका वर्ग का फाइनल मैच शांति निवास बनाम आर के पब्लिक स्कूल के बीच सुबह 10 बजे से और जूनियर ग्रुप का फाइनल मैच साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल बनाम आर के पब्लिक स्कूल मझिआंव की टीम के बीच होगा।






