नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा: जिले भर के सभी गर्भवती महिलाओं और जीरो से 2 वर्ष के बच्चों को जनवरी में प्रतिरक्षित करने तथा लगभग 3 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने की टारगेट को पूरा करने के लिए सदर अस्पताल में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के लिए कार्यशाला किया गया।मिशन इंद्र धनुष के तहत प्रशिक्षण सीएस मीटिंग हॉल में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि और सिविल सर्जन ने कार्यशाला की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। कहा गया कि मिशन इंद्र धनुष केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना के मुताबिक शिशु और गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर को कम करने
का बड़ा काम किया जा रहा है। चार चरणों में पूरा होने वाली इस योजना का प्रथम चरण पूर्ण हो गया है। जनवरी में एक सप्ताह का अभियान चलाकर दूसरा चरण पूरा करना है। अभियान के तहत प्रतिरक्षण टीका से वंचित गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षण का टीका देना है। कार्यशाला में 19 जनवरी से तीन दिनों के लिए शुरू होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम के लिए 2 लाख 93 हजार बच्चों को पोलियो डाप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने कहा कि कार्यशाला में टीकाकरण की जानकारी दी गयी। मिशन इंद्रधनुष और पल्स पोलियो कार्यक्रम को पूर्ण करने की योजना बनाई गई। चिकित्सक और कर्मियों को कई आवश्यक जानकारियां दी गयी।