गढ़वा: रोटरी क्लब गढ़वा उदय की ओर से रोटरी कार्यालय में आयोजित बैठक का माहौल उत्साह और सामाजिक सरोकारों से भरा रहा। इस अवसर पर क...
गढ़वा: रोटरी क्लब गढ़वा उदय की ओर से रोटरी कार्यालय में आयोजित बैठक का माहौल उत्साह और सामाजिक सरोकारों से भरा रहा। इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्य अजय केसरी का जन्मदिन धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। उपस्थित रोटेरियनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और समाजसेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।बैठक के दौरान सामाजिक कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में रोटरी परिवार का विस्तार करते हुए संजय केसरी को क्लब का नया सदस्य बनाया गया। क्लब के अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने उन्हें सदस्यता पिन पहनाकर औपचारिक रूप से रोटरी क्लब गढ़वा उदय परिवार में शामिल किया। सभी सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।बैठक में एक
महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आगामी 22 मार्च रविवार की शाम को नवरात्र के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई। यह कार्यक्रम रोटेरियन सोनू केसरी के आदर्श गेस्ट हाउस में आयोजित होगा, जिसमें क्लब के सदस्य और समाज के गणमान्य लोग भाग लेंगे।इस मौके पर क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर सामाजिक सेवा की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।मौके पर क्लब के अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि रोटरी क्लब गढ़वा उदय समाज सेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय है और आने वाले समय में और भी जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जन्मदिन मना रहे अजय केसरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी परिवार के साथ मिलकर समाज के लिए कार्य करना उनके लिए गर्व की बात है।वही नए सदस्य बने संजय केसरी ने कहा कि रोटरी क्लब से जुड़कर उन्हें काफी खुशी हो रही है और वे क्लब के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगे।वही सचिव मनीष कमलापुरी ने कहा कि रोटरी क्लब के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।वही पूर्व अध्यक्ष सीए दिवाकर सिन्हा ने कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।वही आगामी सत्र के अध्यक्ष राजेश बाबू सर्राफ ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से रोटरी क्लब गढ़वा उदय आगे भी कई महत्वपूर्ण सेवा कार्य करेगा।वही पूर्व अध्यक्ष अनु दुबे ने कहा कि रोटरी परिवार के साथ मिलकर समाजहित में कार्य करना एक सकारात्मक पहल है।वही पूर्व अध्यक्ष प्रदीप केसरी कमल चौबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सदस्यों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग की भावना मजबूत होती है।वही पूर्व सचिव रमन केसरी एवं सक्रिय सदस्य ललन सोनी ने कहा कि क्लब द्वारा लिए गए निर्णय समाज के लिए लाभकारी साबित होंगे।वही सक्रिय सदस्य सीमा केसरी ने कहा कि रोटरी क्लब के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।वही सक्रिय सदस्य उर्वशी शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब गढ़वा उदय समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
टिप्पणियाँ