गढ़वा। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों की गौरवशाली सेवा पूर्ण कर चुके BNT सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा द्वारा विद्यालय के प्रतिष्ठित व...
गढ़वा। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों की गौरवशाली सेवा पूर्ण कर चुके BNT सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा द्वारा विद्यालय के प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह “Roots & Wings” के साथ-साथ रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन 1 फरवरी (रविवार) को अपराह्न 3:00 बजे विद्यालय परिसर में किया जा रहा है। यह आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव होगा।इस विशेष अवसर पर झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (आई.पी.एस.), पुलिस महानिरीक्षक, पलामू जोन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं माननीय श्री अमन कुमार (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बनाने हेतु संजय कुमार पांडेय (एस.डी.एम., गढ़वा) एवं कैशर रज़ा (जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा) विशेष अतिथियों के रूप में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह विद्यालय की 25 वर्षों की निरंतर प्रगति, अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक, देशभक्ति प्रस्तुतियाँ एवं शैक्षणिक उपलब्धियों की आकर्षक झलक प्रस्तुत की जाएगी।विद्यालय की सचिव श्रीमती संचिता तिवारी ने बताया कि “Roots & Wings” थीम के माध्यम से बच्चों को अपने संस्कारों से जुड़े रहकर आधुनिक शिक्षा के पंख फैलाने का प्रेरक संदेश दिया जाएगा। वहीं विद्यालय के निदेशक श्री उमाकांत तिवारी ने कहा कि BNT सेंट मैरी स्कूल सदैव नैतिक शिक्षा, अनुशासन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्राथमिकता देता रहा है।रजत जयंती समारोह के अंतर्गत विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी, स्मृति-चित्र, पूर्व विद्यार्थियों के अनुभव साझा करने का सत्र एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे उपस्थित अतिथि विद्यालय की विकास यात्रा को निकट से अनुभव कर सकेंगे।इस भव्य आयोजन में जिले के सभी क्षेत्रों से गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति होगी, जिसमें शिक्षा जगत, प्रशासन, समाजसेवा, व्यवसाय एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने गढ़वा जिले के सभी अभिभावकों, नागरिकों, शिक्षा प्रेमियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।“विद्यालय के पूर्व छात्र, जो उपलब्ध हों तथा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के इच्छुक हों, वे अपना प्रवेश पास दिनांक 31 जनवरी को विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।”
टिप्पणियाँ