गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित BNT Saint Mary School में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन भी हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिप...
गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित BNT Saint Mary School में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन भी हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया तथा अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में सुबह से ही अभ्यर्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति देखी गई।विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई थीं। परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात रही। परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकी।
विद्यालय में सभी कक्षाओं के लिए सीटें सीमित होने के कारण विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।विशेष रूप से कक्षा IX में प्रवेश के लिए मात्र 4 सीट के लिए 67 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार LKG के विद्यार्थियों का नामांकन सीधे (Direct Admission) के माध्यम से लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कक्षा UKG से IV तक भी बहुत कम सीटें शेष रह गई हैं तथा अन्य कक्षाओं में भी निर्धारित सीटों के विरुद्ध बहुत ही सीमित सीटें उपलब्ध हैं।इसके साथ ही विद्यालय में कक्षा XI में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में भी नामांकन प्रक्रिया जारी है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा XI में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को उनके परीक्षा परिणाम के आधार पर विशेष छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान की जाएगी, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल सके।विदित हो कि कक्षा XI की नियमित कक्षाएँ 7 अप्रैल से संचालित की जाएंगी, जिसमें विद्यार्थी डेमो क्लास के रूप में भी भाग ले सकते हैं।विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों के नामांकन के लिए आगामी प्रवेश परीक्षा 23 मार्च एवं 28 मार्च को आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।कक्षा 11वीं के लिए नामांकन जारी है।विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक अभिभावक शीघ्र विद्यालय से संपर्क कर नामांकन प्रक्रिया पूरी करें।इस अवसर पर परीक्षा संचालन में तनु कुमारी, रुक्मिणी कुमारी, रजत रॉय सहित अन्य शिक्षक सक्रिय रूप से शामिल थे और परीक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टिप्पणियाँ