गढ़वा: शहर के बस स्टैंड स्थित कृष्ण गौशाला समिति कार्यालय में रविवार को समिति के सचिव श्याम सुंदर प्रसाद ने गौशाला के विकास कार्...
गढ़वा: शहर के बस स्टैंड स्थित कृष्ण गौशाला समिति कार्यालय में रविवार को समिति के सचिव श्याम सुंदर प्रसाद ने गौशाला के विकास कार्यों और भविष्य की रूपरेखा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा गौशाला के समग्र विकास और सामाजिक सेवा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है।सचिव श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि बस स्टैंड स्थित कृष्ण गौशाला परिसर में 20 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया है। इन दुकानों का आवंटन वैसे जरूरतमंद दुकानदारों को किया जाएगा जो वास्तविक में जरूरतमंद होंगे। इसके लिए कृष्ण गौशाला समिति के आजीवन सदस्य से आग्रह है कि इस कार्य को सफल बनाने में अपनी विशेष सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए समिति की ओर से जल्द ही आवेदन फॉर्म जारी कर विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। इच्छुक और पात्र सदस्य फॉर्म भरकर गौशाला समिति के कार्यालय में जमा करेंगे, जिसके बाद कमेटी द्वारा पारदर्शिता बनाए रखते हुए लॉटरी प्रणाली के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि समिति की दूसरी महत्वपूर्ण योजना चेतना स्थित कृष्ण गौशाला की लगभग 11 एकड़ भूमि को चारदीवारी बनाकर सुरक्षित करने की है। इससे गौशाला परिसर को सुव्यवस्थित किया जाएगा और भविष्य में होने वाले विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।तीसरी योजना के तहत क्षेत्र में घूमने वाली वृद्ध एवं लावारिस गौ माताओं को चारदीवारी निर्माण के बाद गौशाला परिसर में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि उनका उचित देखभाल और संरक्षण किया जा सके।वहीं चौथी महत्वपूर्ण योजना के रूप में गौशाला परिसर के भीतर ही एक वृद्धाश्रम निर्माण कराने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। इससे समाज के जरूरतमंद वृद्ध लोगों को भी सहारा मिल सकेगा और सेवा की नई मिसाल कायम होगी।सचिव श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि कृष्ण गौशाला समिति हमेशा से गौ सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी प्रतिबद्ध रही है। आने वाले समय में इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से गौशाला का विकास तो होगा ही, साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ