गढ़वा: शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को नई ऊंचाई देने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। श्री महावीर मंडल...
गढ़वा: शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को नई ऊंचाई देने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। श्री महावीर मंडल गढ़वा के नेतृत्व में मझिआंव मोड़ स्थित श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष कंचन साहू के आवास के सामने श्री महावीर महिला मंडल गढ़वा का विस्तार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।इस दौरान महिला मंडल की नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विनीता आनंद को अध्यक्ष, दीपिका केसरी को कोषाध्यक्ष, सुनीता पटवा को उपाध्यक्ष, वर्षा अग्रवाल, संध्या केसरी, मीना केसरी, ट्विंकल कश्यप, रिंकी देवी को प्रमुख पदों की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सहसचिव के रूप में नमिता कश्यप, सह कोषाध्यक्ष के रूप में दीपा केसरी तथा पीआरओ के रूप में रिंकी लहरी व विभा केसरी को मनोनीत किया गया।11 सदस्यीय टीम में शोभा साहू, संगीता गुप्ता, राधिका, रूबी कश्यप, प्रीति कश्यप, अंजू केसरी, ममता जायसवाल, अंजना कुमारी और प्रिया गुप्ता शामिल हैं। संरक्षक मंडल में ज्योति गुप्ता, लता गुप्ता, पूजा कुमारी, मालती कुमारी, सरिता देवी, आरती कुमारी और सुनीता कुमारी को स्थान दिया गया। कार्यक्रम में अर्चना केसरी, दिया केसरी और अन्य कई महिलाओं की भी सक्रिय उपस्थिति रही।इस आयोजन को सफल बनाने में आशीष अग्रवाल, बिंदु सरदार, उपेंद्र ठाकुर, पवन जायसवाल, राहुल साहू और सुनील केसरी समेत कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस मौके पर श्री महावीर महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता आनंद एवं श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष कंचन साहू और सचिव ज्योति प्रकाश केसरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 मार्च (मंगलवार) को मझिआंव मोड़ से दोपहर 1 बजे भव्य मंगलवारी जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस मेन रोड होते हुए रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर तक पहुंचेगा, जहां विभिन्न समितियों के सदस्य एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके बाद जुलूस वापस रामलला मंदिर में आकर संपन्न होगा।उन्होंने बताया कि महिला मंडल के विस्तार का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर महिलाओं को जोड़ना और उन्हें धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। जुलूस से पहले सभी महिलाएं लाल साड़ी में पंडाल पहुंचेंगी, जहां बेटियों और बच्चियों को विशेष पगड़ी एवं महाराष्ट्र से मंगाई गई नथिया वितरित की जाएगी।जुलूस की खास आकर्षण स्कूटी चलाती बेटियां होंगी, जिनके हाथों में महावीरी झंडा रहेगा। उनके पीछे-पीछे माताएं और बहनें चलेंगी, जबकि चारों ओर से मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुरक्षा व व्यवस्था संभालेंगे।आयोजकों ने बताया कि इस बार जुलूस को और भव्य बनाने के लिए पांच घोड़ों का विशेष रथ तैयार किया गया है, जिस पर खाटू श्याम बाबा विराजमान रहेंगे। साथ ही राजस्थान, बंगाल और दक्षिण भारत से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे जुलूस में पूरे भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।इसके अलावा 27 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शाम 7 बजे से लेकर देर रात तक दुर्गा जी की दिव्य शक्तियों का प्रदर्शन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।पूरे शहर को महावीरी झंडों से सजाया जा रहा है और गढ़ देवी मंदिर से लेकर रामलला मंदिर तक भव्य प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। इस आयोजन को लेकर पूरे गढ़वा शहर में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ