गढ़वा: शहर के चौधराना बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में रविवार को महावीर मंडल एवं महावीर महिला मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित क...
गढ़वा: शहर के चौधराना बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में रविवार को महावीर मंडल एवं महावीर महिला मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नंद कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान दोनों संगठनों की नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।बैठक में महावीर मंडल के लिए कंचन साहू को अध्यक्ष, ज्योति प्रकाश को सचिव तथा सुनील केसरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं महावीर महिला मंडल के लिए विनीत आनंद को अध्यक्ष, दीपिका केसरी को सचिव तथा सुनीता पटवा को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। नई कमेटी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंचन साहू ने कहा कि सभी सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरते हुए महावीर मंडल को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा तथा धार्मिक व सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।वही सचिव ज्योति प्रकाश केसरी ने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज में एकता और सेवा की भावना को मजबूत किया जाएगा तथा सभी सदस्यों के सहयोग से बेहतर कार्य किया जाएगा।
वरिष्ठ सदस्य श्याम सुंदर प्रसाद ने नई कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि महावीर मंडल शहर में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।वही
कोषाध्यक्ष सुनील केसरी ने कहा कि संगठन के कार्यों को पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का प्रयास होगा।वही
आशीष अग्रवाल ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवा भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाएंगे।वही सुशील केसरी ने कहा कि महावीर मंडल समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ाने का कार्य करता है और सभी सदस्यों का सहयोग संगठन को मजबूत बनाएगा।वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास से संगठन निरंतर प्रगति करेगा और समाजहित में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।वही
महिला मंडल की ओर से विनीता जायसवाल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों को और मजबूती मिलेगी।वही
संध्या केसरी ने कहा कि महिला मंडल के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।वही विभा प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता से संगठन को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।बैठक में मुख्य रूप से श्याम सुंदर प्रसाद गुप्ता, अशोक परमार, सुशील केसरी, उपेंद्र कुमार, आशीष अग्रवाल, ऋषभ जायसवाल, बबलू सोनी, योगेंद्र सोनी, विमल शर्मा, दौलत सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। वहीं महावीर महिला मंडल की ओर से विभा प्रकाश, वर्षा अग्रवाल, संध्या केसरी, संगीता गुप्ता, रिंकू लहरी सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।
टिप्पणियाँ