गढ़वा। उत्सव गार्डन, नवादा मोड़ में सेवा, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और युवा शक्ति के संगम का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में एक स...
गढ़वा। उत्सव गार्डन, नवादा मोड़ में सेवा, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और युवा शक्ति के संगम का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में एक साथ चार महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए। इनमें लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का 15वां इंस्टॉलेशन समारोह, लायंस क्लब ऑफ रेहला का चार्टर इंस्टॉलेशन, लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का तीसरा इंस्टॉलेशन तथा लियो क्लब ऑफ गढ़वा ओसम का चार्टर इंस्टॉलेशन शामिल रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लायन मिथिलेश कुमार ठाकुर रहे। वहीं इंडक्शन ऑफिसर PDG MJF लायन सुषमा त्रिवेदी एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर PDG PMCC लायन राजीव लोचन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत दायित्व सौंपा।समारोह में इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन MJF लायन राकेश पाल और जोन चेयरपर्सन MJF लायन डॉ. असजद अंसारी समेत कई वरिष्ठ लायन लीडर्स एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में चारों क्लबों के नवनियुक्त अध्यक्षों—लायन उमेश अग्रवाल, लायन संजय कुमार सिंह (रेहला), लियो राहुल साहू एवं लियो प्रत्युष शांडिल्य—को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।दो नए क्लबों का गठन बना समारोह का खास आकर्षण समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम द्वारा लायंस क्लब ऑफ रेहला एवं लियो क्लब ऑफ गढ़वा ओसम को स्पॉन्सर कर नए क्लबों का गठन करना रहा। इससे क्षेत्र में लायंस सेवा गतिविधियों का विस्तार होने के साथ युवाओं को नेतृत्व और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया मंच मिलेगा।रेहला में नए लायंस क्लब के गठन में MJF लायन कंचन साहू, MJF लायन राकेश पाल, लायन संजय सिंह, लायन कृपा शंकर सिंह, लायन नीरज सिंह एवं लायन ज्वाला गुप्ता की विशेष भूमिका रही।समारोह के दौरान 1st Vice District Governor MJF लायन कंचन कुमार साहू का जन्मदिन भी उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। उपस्थित लायंस परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।चारों क्लबों के स्थापना एवं चार्टर इंस्टॉलेशन के साथ समारोह ने सेवा के नए अध्याय की शुरुआत की। नवनियुक्त पदाधिकारियों और युवा शक्ति ने समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने तथा “We Serve” की भावना को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया। समारोह का समापन उत्साह, सौहार्द और सेवा भावना के साथ हुआ।
खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।


टिप्पणियाँ