गढ़वा। युवा पत्रकार रजनीश ठाकुर उर्फ बंटी ठाकुर के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन की खबर से गढ़वा में शोक की लहर है। बेहद कम...
गढ़वा। युवा पत्रकार रजनीश ठाकुर उर्फ बंटी ठाकुर के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन की खबर से गढ़वा में शोक की लहर है। बेहद कम उम्र में जिंदगी का सफर अचानक थम जाने की इस दर्दनाक घटना ने परिवार, मित्रों, पत्रकार साथियों और समाज के लोगों को भीतर तक झकझोर दिया है। जिस उम्र में रजनीश अपने सपनों को उड़ान देने और भविष्य को संवारने में जुटे थे, उसी उम्र में उनका दुनिया से यूं अचानक चले जाना हर किसी के लिए बेहद पीड़ादायक है।रजनीश ठाकुर के निधन पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन वास्तव में क्षणभंगुर है। पल भर में परिस्थितियां बदल जाती हैं और अपनों को हमेशा के लिए खो देने का दर्द पीछे रह जाता है। उन्होंने कहा कि रजनीश का असमय निधन उनके परिवार के लिए गहरा आघात है, वहीं पत्रकारिता जगत ने भी एक युवा साथी को खो दिया है।उन्होंने कहा कि इंसान भले ही इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसकी यादें, व्यवहार और लोगों के साथ बिताए पल हमेशा जीवित रहते हैं। रजनीश ठाकुर भी अपनी स्मृतियों के माध्यम से हमेशा लोगों के बीच याद किए जाते रहेंगे। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं पत्रकार साथियों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वही विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि रजनीश ठाकुर के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इतनी कम उम्र में उनका यूं चले जाना परिवार और पूरे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।वही प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि रजनीश ठाकुर के असामयिक निधन की खबर बेहद दुःखद और हृदय को झकझोर देने वाली है। उनका यूं अचानक चले जाना परिवार, मित्रों और पूरे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस गहरे दुःख को सहने की शक्ति दें।रजनीश के निधन पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन समेत समाजसेवियों में डॉ निशांत सिंह, विजय केसरी, विनोद कमलापुरी, कमलेश गुप्ता उर्फ पिंटू गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, प्रो. उमेश सहाय, रविंद्र केसरी, सुनील अग्रवाल, आनंद प्रकाश दुबे, अध्याशंकर पांडेय,नंद किशोर श्रीवास्तव ,मनीष कश्यप,रमेश चंद्रवंशी,मदन प्रसाद केसरी,दया शंकर गुप्ता,आर एन प्रसाद, सुनील कुमार, डॉ अशोक सोनी,अशोक गुप्ता, वेंकटेश्वर नारायण, डॉ संजय कुमार, डॉ सुशील कुमार,डॉ अनिल साह,डॉ आलोक गुप्ता ,डॉ राकेश रंजन, अमित कश्यप , विनय कश्यप,हर्ष अग्रवाल,अमित केशरी,राजेश बाबू सराफ, सुशील केसरी,ओम प्रकाश गुप्ता,अल्ताफ हुसैन समेत कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
टिप्पणियाँ