गढ़वा। नए सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पूर्व समाजसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब गढ़वा सिटी द्वारा रंका रोड स्थ...
गढ़वा। नए सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पूर्व समाजसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब गढ़वा सिटी द्वारा रंका रोड स्थित चश्मा घर परिसर में निशुल्क मेगा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद की अध्यक्षता एवं सचिव सुनील कुमार की देखरेख में आयोजित इस शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में नेत्र रोगी पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त किया।शिविर में डाल्टेनगंज से आए प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अन्यय कुमार ने सभी मरीजों की बारीकी से जांच की। कुल 63 मरीजों की निशुल्क नेत्र जांच की गई। जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें मौके पर ही चश्मा उपलब्ध कराया गया तथा आवश्यक दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया। वहीं जिन मरीजों में गंभीर नेत्र रोग पाए गए, उन्हें आगामी मेगा आई कैंप में ऑपरेशन एवं विस्तृत उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।मौके पर क्लब अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों का आगामी मेगा आई कैंप में ऑपरेशन एवं समुचित उपचार कराया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण अपनी आंखों की रोशनी से वंचित न रहे।
"स्वास्थ्य सेवा के ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे" : सुनील कुमार
क्लब सचिव सुनील कुमार ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना क्लब की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।वही पूर्व अध्यक्ष
राजमणि प्रसाद ने कहा कि समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना है और क्लब इसी भावना के साथ लगातार कार्य कर रहा है।वही सुशील केसरी ने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं।वही लखन प्रसाद कश्यप ने कहा कि नेत्र जांच जैसे अभियान लोगों को अंधत्व से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी को समय-समय पर अपनी आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए।वही
अनिल शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी जनहित के ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, सचिव सुनील कुमार, राजमणि प्रसाद, सुशील केसरी, लखन प्रसाद कश्यप, अनिल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ