गढ़वा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के पोलियो बूथ संख्या-10 पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ द...
गढ़वा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के पोलियो बूथ संख्या-10 पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान बूथ पर सहिया पूजा देवी उपस्थित रहीं और बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के साथ-साथ अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य को लेकर लोगों को आवश्यक जानकारी भी दी गई।जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रम में न रहें और अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं, क्योंकि यही दो बूंद उन्हें आजीवन पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने कहा कि पोलियो मुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक अभिभावक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाए। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।वही सहिया पूजा देवी ने कहा कि घर-घर तक जागरूकता पहुंचाई जा रही है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। सभी अभिभावकों को अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।वही जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास के सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं और अभियान को सफल बनाएं।वही वार्ड संख्या-10 के वार्ड पार्षद मुन्ना मोबाइल ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वार्ड के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही पोलियो मुक्त समाज का सपना साकार होगा और कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ