गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते विफल करते हुए सात कुख्यात अपराधियों को हथियार एवं जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्...
गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते विफल करते हुए सात कुख्यात अपराधियों को हथियार एवं जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को सदर थाना सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी नीरज कुमार ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल से निकला कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव कुमार मंडल, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी सहित पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र जवानों की विशेष छापामारी टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़वा थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला स्थित सरसतिया नदी किनारे एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी, प्रिंस कुमार, आकाश कुमार दुबे, पवन कुमार चंद्रवंशी, इनायत सिद्दीकी उर्फ ढिबरी, वैभव केशरी एवं संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 4 देशी कट्टा, KF 8 एमएम की 4 जिंदा गोलियां, 6 मोबाइल फोन एवं 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए।पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया कि वे ट्रेन से उतरने वाले किसी यात्री को लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी साजिश नाकाम हो गई।पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि
“गढ़वा जिले में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की लगातार पैनी नजर है। किसी भी अपराधी को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस समय रहते कार्रवाई कर बड़ी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।”वही सदर डीएसपी नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि
“गढ़वा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सभी अपराधी ट्रेन से उतरने वाले किसी व्यक्ति को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी में नीरज कुमार, अनु० पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा, चिरंजीवी मंडल, पुलिस उपाधीक्षक, सुनिल कुमार तिवारी, पु०नि० सह थाना प्रभारी, गढ़वा थाना
पु०अoनिo कृष्णा कुमार कुशवाहा, गढ़वा थाना
पु०आoनि० अविनाश राज, गढ़वा थाना
पु०अoनिo आदित्य कुमार नायक, गढ़वा थाना
पु०अ०निo प्रदीप उराव, गढ़वा थाना
पु०अ0नि० प्रदीप केशरी, गढ़वा थाना
पु०अoनिo रंजन कुमार शाह, गढ़वा थाना
स०अoनिo अभिमन्यु सिंह, गढ़वा थाना
स०अoनिo अरविंद दुबे, गढ़वा थाना
स०अ0निo राजदेव सिहं, गढ़वा थाना
हवo सत्येन्द्र उरॉव आरक्षी 993 मनोज कूमार यादव
आरक्षी 218 योगेन्द्र कुमार दुबे आदि का नाम शामिल है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ