गढ़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी की अध्यक्षता में सभी चिकित्सको...
गढ़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी की अध्यक्षता में सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।डॉ. अंसारी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए समय पर इलाज एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों की जांच, प्रसव सेवाएं तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को लेकर भी विस्तार से समीक्षा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर समन्वय से ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जा सकता है।इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव रखे तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि “मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम सभी को मिलकर रंका अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित करना है।”
टिप्पणियाँ