गढ़वा:लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की महत्वपूर्ण बैठक 18 अप्रैल को उपजिलापाल MJF लायन कंचन साहू के आवास पर क्लब के अध्यक्ष MJF लायन ड...
गढ़वा:लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की महत्वपूर्ण बैठक 18 अप्रैल को उपजिलापाल MJF लायन कंचन साहू के आवास पर क्लब के अध्यक्ष MJF लायन डॉ. असजद अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें लायन उमेश अग्रवाल को अध्यक्ष, लायन विश्वास शर्मा को सचिव तथा ज्योति प्रकाश केसरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।नई टीम में प्रथम उपाध्यक्ष के रूप में MJF लायन राकेश पाल, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन अरुण सोनी, तृतीय उपाध्यक्ष लायन सुशील कुमार, सह सचिव लायन मनोज कश्यप, सह कोषाध्यक्ष लायन देवेन्द्र गुप्ता, लियो एडवाइजर लायन उपेन्द्र कुमार तथा टेलट्विस्टर के रूप में लायन पूनमचंद कांस्यकर को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के दौरान अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समाजसेवा के क्षेत्र में क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। वहीं उपजिलापाल कंचन साहू ने भी नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्लब निश्चित रूप से नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक का संचालन सचिव विश्वास शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से देवेन्द्र गुप्ता द्वारा संतोष कुमार को क्लब का नया सदस्य भी बनाया गया।बैठक में 18 से 26 अप्रैल तक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।मौके पर कंचन साहू ने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में क्लब निश्चित रूप से समाजसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।वही
डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब जनसेवा के कार्यों को और मजबूती देगा।वही
अनिल सोनी ने कहा कि टीम वर्क के माध्यम से क्लब नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।वही
राकेश पाल ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ सेवा कार्यों को और गति दी जाएगी।वही परेश तिवारी ने कहा कि क्लब समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा और नई टीम इसे और आगे ले जाएगी।वही ज्योति प्रकाश केसरी ने कहा कि पारदर्शिता और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाएगा।वही डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब की नई टीम समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी और सामूहिक प्रयास से क्लब को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ