गढ़वा।शहर के बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में रविवार 22 मार्च को कक्षा 10वीं एवं 12वीं (सत्र 2025–26) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित “...
गढ़वा।शहर के बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में रविवार 22 मार्च को कक्षा 10वीं एवं 12वीं (सत्र 2025–26) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित “ब्राइट फ्यूचर मीट 2026” (Career & Connect Programme) ने छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से आए मुख्य अतिथि रिसोर्स पर्सन अमित झा, निदेशक उमाकांत तिवारी, प्राचार्य अमित तिवारी तथा उप प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अमित झा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री के साथ साथ स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल बैठाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने छात्रों को लगातार सीखते रहने और बदलती दुनिया के अनुरूप खुद को ढालने की प्रेरणा दी।
वहीं निदेशक उमाकांत तिवारी ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि यह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा दिखाने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार छात्र दूसरों के प्रभाव में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं, इसलिए जरूरी है कि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार ही करियर का चयन करें और प्रतिष्ठा के दबाव में अपनी जिंदगी दांव पर न लगाएं।वही
प्राचार्य अमित तिवारी ने बताया कि 10वीं और 12वीं के बाद छात्र अक्सर भ्रम की स्थिति में रहते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें सही स्ट्रीम और करियर विकल्प चुनने में स्पष्ट मार्गदर्शन देना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न रिसोर्स पर्सन और काउंसलरों के माध्यम से छात्रों को उनके लक्ष्य और उसे प्राप्त करने के तरीकों की पूरी जानकारी दी गई।वही उप प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास और सही दिशा के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने छात्रों को अपने सपनों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।वही कार्यक्रम में दिल्ली से ऑनलाइन जुड़े ट्रेनर उज्जवल कुमार ने भी छात्रों को लाइफ पर्पस, जापानी कॉन्सेप्ट, NEET, JEE, AI, CA जैसे करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन रूपम दुबे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार, आशुतोष चौबे, अभिषेक पांडे, रवि कुमार, आशीष चौबे, मोहम्मद अकरम, रीना कुमारी, राजेंद्र प्रसाद एवं रुक्मणी द्विवेदी आदि सराहनीय योगदान रहा, जिसके कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
टिप्पणियाँ