गढ़वा। झारखंड राज्य के कमलापुरी वैश्य समाज के लिए 30 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक और गौरव से भरा रहा। इस दिन समाज के चार होनहार युवा...
गढ़वा। झारखंड राज्य के कमलापुरी वैश्य समाज के लिए 30 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक और गौरव से भरा रहा। इस दिन समाज के चार होनहार युवाओं ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित CGL परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कमलापुरी समाज का नाम रोशन किया।इस महत्वपूर्ण सफलता को प्राप्त करने वाले चयनित युवाओं में—अविनाश कुमार (चैनपुर, पलामू | पिता: प्रदेश कोषाध्यक्ष झारखंड काशी प्रसाद कमलापुरी),अमित कुमार (चैनपुर, पलामू | पुत्र: श्याम बिहारी प्रसाद),राजीव रंजन (केतार, गढ़वा | पुत्र: धर्म प्रकाश कमलापुरी) एवं शिव शक्ति (लातेहार | पुत्र: भगवान दास) शामिल हैं। चारों युवाओं को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं माननीय शिक्षा मंत्री के करकमलों से रांची सचिवालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) पद हेतु नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मौजूद गणमान्य अतिथियों और समाजबंधुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नव-नियुक्त अधिकारियों का उत्साहवर्धन कियाइस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा, झारखंड की ओर से सभी चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई दी गई।प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद,प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कमलापुरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष काशी प्रसाद सहित समस्त पदाधिकारियों ने इसे समाज की सामूहिक सफलता बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने प्रेस वार्ता में कहा—“यह दिन कमलापुरी समाज के लिए अपार गर्व का है। हमारे युवा निरंतर मेहनत और लगन से समाज की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं।”इस सफलता पर राष्ट्रीय एवं विभिन्न प्रदेशों से बधाइयों का तांता लगा रहा। शुभकामनाएँ देने वालों में—राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम मुखिया,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गुप्ता,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता कमलापुरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कमलापुरी,राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश चंद,महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी गुप्ता,युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दन गुप्ता,युवा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदय गुप्ता शामिल रहे।प्रदेश स्तर से—उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जग प्रसाद गुप्ता कमलापुरी,उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता,प्रदेश प्रवक्ता (पत्रकार) महेश गुप्ता कमलापुरी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता कमलापुरी तथा अन्य राज्यों से बिहार प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता,महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सूरज लाल गुप्ता सहित देशभर के समाजबंधुओं ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ