गढ़वा :पवित्र रमजान माह के अवसर पर गढ़वा जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जिले के कल्याणपु...
गढ़वा :पवित्र रमजान माह के अवसर पर गढ़वा जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जिले के कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन बड़े ही धूमधाम और भाईचारे के माहौल में किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, चिकित्सक तथा जिले के विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के रोजेदारों के लिए विशेष रूप से इफ्तार की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही अजान की आवाज गूंजी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,डीडीसी, एसी ,एसपी, एसडीपीओ,नप कार्यपालक पदाधिकारी , थाना प्रभारी समेत उपस्थित सभी अतिथियों और रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन, शांति, भाईचारे तथा विकास के लिए दुआ मांगी। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां सभी धर्म और समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए।इस अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से हर वर्ष सामूहिक रूप से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से यह कार्यक्रम उनके आवास पर आयोजित किया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य जिले में सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि गढ़वा की पहचान हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की रही है। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि यह परंपरा हमेशा कायम रहे। उन्होंने कहा कि धर्म हमें एक दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और मानवता का संदेश देता है। हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर गढ़वा और राज्य के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।पूर्व मंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें अपने स्वार्थ के लिए समाज को बांटने की कोशिश करती हैं, लेकिन गढ़वा की जनता हमेशा भाईचारे और एकता की मिसाल पेश करती रही है। उन्होंने इस मौके पर सभी लोगों को आने वाली ईद और रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। वही विधायक छोटे राजा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा विभिन्न समुदायों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं।वही समाजसेवी ताहिर अंसारी ने कहा कि रमजान का महीना भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है और ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को और मजबूत करते हैं।वही समाजसेवी डॉ. यासीन अंसारी ने कहा कि गढ़वा में इस तरह का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह आपसी सौहार्द की मिसाल है।समाजसेवी डॉ. अरशद अंसारी ने कहा कि रोजेदारों के
साथ इफ्तार करना एक पवित्र अनुभव होता है और इससे समाज में एकता का संदेश जाता है।वही समाजसेवी डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि धर्म का असली संदेश मानवता और भाईचारा है और इस कार्यक्रम में वही भावना देखने को मिली।वही समाजसेवी शौकत खान और शम्मी खान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का काम करते हैं।वही समाजसेवी प्रदीप केसरी ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में इस तरह का सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की धरती हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक समरसता की मिसाल रही है। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा आयोजित यह इफ्तार पार्टी सभी समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास है, जिससे आपसी प्रेम और विश्वास और अधिक मजबूत होता है।वही झामुमो नेता ओम प्रकाश गुप्ता और शंभू राम ने कहा कि गढ़वा में हमेशा से सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते आए हैं और यही इसकी असली ताकत है।वही झामुमो नेता तनवीर आलम और मनोज ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता और आपसी विश्वास को और मजबूत बनाते हैं।वही समाजसेवी डॉ. एन.के. रजक ने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं।वही वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जे. पी. सिंह ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, सेवा और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा आयोजित यह इफ्तार कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द का सकारात्मक संदेश देता है।इस अवसर पर दिनेश सिंह,आशीष अग्रवाल,धीरज दुबे ,इस्लाम कुरैशी, सुरेंद्र कश्यप, फुजैल अहमद, डॉ. एम.पी. गुप्ता, नसीम अख्तर, शांति देवी, दीपमाला कुमारी, रेखा चौबे सहित बड़ी संख्या में रोजेदार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को रमजान और आने वाली ईद की बधाई दी तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और विकास की कामना की।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ