गढ़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेराल के सभागार में बुधवार को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा...
गढ़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेराल के सभागार में बुधवार को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वा सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने की। बैठक का उद्देश्य प्रखंड एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।बैठक में जिला स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यामिनी, सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी विष्णु कांत, रंका सीएचसी प्रभारी डॉ. असजद सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।वही सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य मेराल प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए गढ़वा न जाना पड़े। इसके लिए आवश्यक संसाधन, चिकित्सक एवं सुविधाएं मेराल सीएचसी में ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अनिल साह, डॉ. कुमार शशांक, एएनएम रीना बाखला, डंडई पंचायत के मुखिया, दुलदुलवा पंचायत के मुखिया राम प्रताप शाह, करकोमा पंचायत के मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी शामिल रहे।बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए।मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है कि अंतिम व्यक्ति तक इलाज की सुविधा पहुँचे।वही जिला स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यामिनी ने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।वही डॉ. अनिल साह ने कहा कि सम्मान स्वास्थ्यकर्मियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।वही रंका सीएचसी प्रभारी डॉ. असजद ने कहा कि आपसी समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।वही डॉ. राकेश रंजन ने कहा कि मेराल सीएचसी को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ