गढ़वा:पंजाब में साइकिलिंग गतिविधियों को सुचारु, निष्पक्ष और निर्बाध रूप से संचालित करने के उद्देश्य से साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडि...
गढ़वा:पंजाब में साइकिलिंग गतिविधियों को सुचारु, निष्पक्ष और निर्बाध रूप से संचालित करने के उद्देश्य से साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फेडरेशन ने पंजाब साइकिलिंग से जुड़ी प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने और खिलाड़ियों को होने वाली असुविधाओं से बचाने के लिए एक पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया है।यह निर्णय 25 दिसंबर को CFI की मैनेजमेंट कमेटी की जूम बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आने वाली प्रतियोगिताओं, चयन ट्रायल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस नवगठित एडहॉक कमेटी का चेयरमैन गढ़वा निवासी शैलेंद्र पाठक को बनाया गया है, जो लंबे समय से खेल और साइकिलिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से खेल जगत में खुशी और उत्साह का माहौल है।पांच सदस्यीय इस कमेटी में शामिल हैं—अजीत सिंह विजय नारायण सिंह
नीरज तंवर मनीष साहनी । यह टीम पंजाब में साइकिलिंग से जुड़े सभी प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि खिलाड़ी पूरी तरह से अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें।शैलेंद्र पाठक को एडहॉक कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर गढ़वा सहित पूरे झारखंड के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर कई जनप्रतिनिधियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और कोचों ने उन्हें बधाई दी।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से—
पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,गढ़वा ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, ओलंपिक संघ संरक्षण रेखा चौबे और अनिता दत्त बारिया,उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी,सचिव आलोक मिश्रा,ओमप्रकाश तिवारी, नितिन तिवारी,विजय केशरी, उमेश सहाय,रामप्रवेश तिवारी, सुशील तिवारी,अरविंद कुमार, चंद्र बहादुर सिंह,किशोर कुणाल,झामुम खेल मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,प्रभात तिवारी, अरविंद दुबे, अनिल पांडे सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, कोच और खेल प्रेमी शामिल हैं।सभी ने विश्वास जताया कि शैलेंद्र पाठक के नेतृत्व में यह एडहॉक कमेटी पंजाब साइकिलिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और खिलाड़ियों को एक बेहतर, पारदर्शी और सुरक्षित खेल वातावरण मिलेगा।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ