गढ़वा। शहर के कचहरी रोड स्थित पदुमलाल पवन कुमार नेक्स्ट प्रतिष्ठान में शनिवार को लकी ड्रा फाइनल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया ग...
गढ़वा।शहर के कचहरी रोड स्थित पदुमलाल पवन कुमार नेक्स्ट प्रतिष्ठान में शनिवार को लकी ड्रा फाइनल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिष्ठान के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राहकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहकों ने उपहार पाकर खुशी जाहिर की और पूरे माहौल में उत्सव का रंग नजर आया।प्रतिष्ठान के संचालक राजीव रंजन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के कारण ही प्रतिष्ठान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी आभार स्वरूप हर वर्ष ग्राहकों के लिए लकी ड्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रथम पुरस्कार फ्रिज, द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन तथा तृतीय पुरस्कार मिक्सी मशीन रखा गया था, जिसका आज फाइनल लकी ड्रा संपन्न हुआ। अलग-अलग स्थानों के ग्राहकों को ये तीनों बड़े पुरस्कार प्राप्त हुए।कार्यक्रम की शुरुआत परंपरा अनुसार परिवार के बुजुर्गों को मुख्य अतिथि मानते हुए हीरा लाल अग्रवाल, डॉ. जवाहरलाल अग्रवाल, मदन कुमार अग्रवाल एवं राजीव रंजन अग्रवाल सहित परिवार की महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। जैसे ही फर्स्ट, सेकंड और थर्ड प्राइज निकले, खुशी की धुनों के बीच आतिशबाजी की गई। ग्राहकों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों से आए ग्राहकों को भी कई आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।मौके पर हीरा लाल अग्रवाल ने कहा कि:“परिवार की नई पीढ़ी जिस जिम्मेदारी और संस्कार के साथ व्यापार व समाज से जुड़ रही है, वह गर्व की बात है। ग्राहकों को सम्मान देना ही सच्ची सफलता है।”वही डॉ. जवाहरलाल अग्रवाल ने कहा कि:“लगातार दो वर्षों तक ग्राहकों का भरोसा मिलना प्रतिष्ठान की ईमानदार कार्यशैली का प्रमाण है। ऐसे आयोजन संबंधों को और मजबूत करते हैं।”वही मदन कुमार अग्रवाल ने कहा कि“परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर काम कर रहे हैं, यही हमारी परंपरा है। ग्राहकों की खुशी देखकर मन प्रसन्न हो गया। ”वही राजीव रंजन अग्रवाल (संचालक) ने कहा कि:“ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्हीं की खुशी के लिए हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।”वही हर्ष अग्रवाल ने कहा कि:“ग्राहकों की मुस्कान देखकर लगता है कि हमारा प्रयास सफल रहा। आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।”वही आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि:“यह कार्यक्रम केवल उपहार का नहीं, बल्कि ग्राहकों से हमारे रिश्ते को और मजबूत करने का माध्यम है।”वही पवन अग्रवाल ने कहा कि:“ग्राहकों का उत्साह देखकर हम सभी बेहद खुश हैं, यही हमें बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करता है।” वही मानस अग्रवाल ने कहा कि:“ग्राहकों का उत्साह और भरोसा देखकर हमें नई ऊर्जा मिलती है। आगे भी बेहतर सेवा और ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से हम ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करेंगे।”
टिप्पणियाँ