गढ़वा: शहर में सामाजिक सरोकार और आपसी सौहार्द की मिसाल उस समय देखने को मिली जब आगामी सत्र के रोटेरियन अध्यक्ष एवं सफल व्यवसायी स...
गढ़वा: शहर में सामाजिक सरोकार और आपसी सौहार्द की मिसाल उस समय देखने को मिली जब आगामी सत्र के रोटेरियन अध्यक्ष एवं सफल व्यवसायी सह सोना महल के प्रोपराइटर राजेश बाबू सराफ और उनकी धर्मपत्नी सीमा केसरी के शादी की सालगिरह के अवसर पर रोटरी परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रोटरी परिवार के सदस्यों ने उनके दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रोटरी परिवार के सदस्यों ने कहा कि राजेश बाबू सराफ हमेशा से सामाजिक और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। आगामी सत्र में रोटेरियन अध्यक्ष के रूप में उनसे समाज और संगठन के लिए और भी बेहतर कार्यों की उम्मीद की जा रही है।इसी मौके पर रोटेरियन पारसनाथ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद मरीज के लिए एक यूनिट रक्तदान भी किया। उनके इस सेवा भाव की रोटरी परिवार के सदस्यों ने सराहना की और कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है।इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि राजेश बाबू सराफ और सीमा केसरी का दांपत्य जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं पूर्व अध्यक्ष प्रदीप केसरी ने कहा कि रोटेरियन राजेश बाबू सराफ और सीमा केसरी का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजेश बाबू सराफ हमेशा से समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और रोटरी परिवार को उनसे आगामी सत्र में भी नई ऊर्जा और बेहतर नेतृत्व की उम्मीद है। उन्होंने दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।वही पूर्व अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे ने कहा कि रोटरी परिवार में इस तरह के पारिवारिक और सामाजिक अवसर आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि राजेश बाबू सराफ हमेशा संगठन और समाज के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।वही पूर्व अध्यक्ष सीए दिवाकर सिन्हा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास, प्रेम और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण होता है और राजेश बाबू सराफ तथा सीमा केसरी इन मूल्यों का सुंदर उदाहरण हैं।वही सचिव मनीष कमलापुरी ने कहा कि समाज सेवा के साथ-साथ परिवार में भी संतुलन बनाए रखना बड़ी बात है और राजेश बाबू सराफ इस दिशा में हमेशा प्रेरणा देते हैं।वही पूर्व सचिव अजय केसरी और रमन केसरी ने भी दंपति को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।वहीं सक्रिय सदस्य उर्वशी शर्मा और दिलीप शर्मा ने कहा कि रोटरी परिवार के सदस्य हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और यह परंपरा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।इस दौरान डॉ. डी. लियू सहित रोटरी परिवार के कई सदस्यों ने भी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में खुशहाली और सफलता की कामना की।
टिप्पणियाँ