नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता ने शुक्रवार कों जनता दरबार के माध्यम से फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में प्राप्त शिकायत पत्रों का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा गया। सर्वप्रथम फरियादी कधवन निवासी नथूनी साव ने अपर समाहर्ता से अपील करते हुए कहा कि मेरी रैयती भूमि में पावर ग्रिड निर्माण हेतु बिना आम सभा के स्थल चयन किया गया है। विदित हो कि जो भूमि पावर ग्रिड निर्माण के लिए चयनित की गई है, वह भूमि रैयती है।वे बताते हैं कि अंचल अधिकारी द्वारा जो ग्रिड निर्माण के लिए जमीन मेरे गांव कधवन में चयन किया गया है, उसके बगल में काफी गैरमजरूआ जमीन खाली पड़ी हुई है। गैरमजरूआ भूमि उपलब्ध होने के बावजूद हम लोगों की रैयती भूमि का चयन किया जाना जीविका हनन का प्रश्न खड़ा करता है। वे बताते हैं कि 1948 से हम लोगों का उस भूमि पर स्वामित्व है .साथ ही इस जमीन का रसीद 2016 तक कटा हुआ है। ऐसे में उन्होंने अपर समाहर्ता से अपील करते हुए कहा कि उक्त मामले के के आलोक में विचार कर, उनकी समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई। वहीं दूसरी फरियादी ने पदाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि उसके पति द्वारा विवाहित पत्नी को उसके अधिकार से वंचित कर उसके अधिकार का हनन किया जा रहा है। ऐसे में महिला ने पदाधिकारी से उक्त मामले के संदर्भ में अपना हक दिलाने की गुहार लगाई। जनता दरबार में आए अगले फरियादी चंद्रदीप चंद्रवंशी ने अपर समाहर्ता गढ़वा से कहा कि हम लोग ग्राम पंचायत- करके से चौधवी वित्त योजना के तहत अकबर टोला, करके में चबूतरा निर्माण कराने के लिए ग्राम सभा के द्वारा अध्यक्ष एवं सचिव चुने गए। प्रकरण के अनुसार चबूतरा निर्माण का कार्य सुचारू रूप से किया गया और अभी भी कुछ कार्य शेष है। चबूतरा निर्माण कार्य के संदर्भ में हमें 1 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है, परंतु अभी भी निर्माण कार्य शेष है। उन्होंने गुहार लगाई कि उन्हें शेष बची राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह समय से चबूतरा निर्माण का कार्य पूर्ण करा सकें। जनता दरबार में अन्य कई फरियादियों ने अपर समाहर्ता के समक्ष अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया, जिन्हें त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया।
वही दूसरी तरफ उप विकास आयुक्त गढ़वा नमन प्रियेश लकड़ा के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायत पत्रों का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा गया। सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के गेरुआ पंचायत निवासी बाल्मीकि चौबे ने उप विकास आयुक्त गढ़वा के समक्ष अपना आवेदन पत्र समर्पित करते हुए ग्राम गेरुआ में विभिन्न योजनाओं के तहत कराये गए निर्माण कार्य मे लगभग सत्रह लाख रुपये के किये गए वितीय अनियमितता की शिकायत किया है। उन्होंने बताया कि 14वें वित्त की राशि से निर्माण कराये गए सड़क, पुल एवम सिंचाई जैसे निर्माण कार्यों में किये गए अनियमितता के संबंध में उनके द्वारा सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी, जिससे वितीय अनियमितता स्पस्ट होती है। उन्होने मामले की त्वरित जांच कराकर सरकारी राशि को जनहित में भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का अनुरोध किया है। चिनिया प्रखंड के बरवाडीह निवासी राम प्रताप यादव ने विधायक मद योजना के द्वारा निर्माण कराए गए सामुदायिक भवन बरवाडीह प्रखंड चिनिया का राशि भुगतान कराने के संबंध में आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि विधायक मद योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2007-08 में ग्राम बरवाडीह में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था जिसमें योजना का 50% की राशि 94 हज़ार रु का भुगतान कर दिया गया है परंतु शेष 94000 रुo की राशि का भुगतान अभी तक लंबित है। अतः उन्होंने उप विकास आयुक्त से शेष बकाया राशि के भुगतान कराने का अनुरोध किया है। डंडई प्रखंड के बौलिया निवासी उमेश शाह ने आम बागवानी योजना में कूप निर्माण कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि 1 एकड़ भूमि में पिछले वर्ष उन्होंने आम का पौधा लगाया है ,परंतु गर्मी के दिनों में आम के पौधा को सिंचाई करने में काफी परेशानी होती है। अतः उन्होंने मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी हेतु एक कूप निर्माण कराने का अनुरोध किया है। रमना प्रखंड के मंगरा निवासी सकेन्द्र गुप्ता ने आवेदन समर्पित करते हुए आवास उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वे एक गरीब भूमिहीन एवम लाचार व्यक्ति हैं , वे दोनों आंखों से अंधे हैं तथा किसी प्रकार अपना जीवन यापन करते हैं। जनता दरबार में अन्य विषयों से संबंधित मामले भी आएं, जिन्हें त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया।










टिप्पणियाँ