नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उ...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुदुरवर्ती प्रखंड रंका के चुतरू एवं विश्रामपुर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवम दिव्यांगता पेंशन, खाद्य आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, मनरेगा, कल्याण, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता राजस्व, शिक्षा, कृषि, मानदेय, 14वें वित्त आयोग आदि अन्य विभाग से
संबंधित आवेदन पत्र लिए गए। इस कार्यक्रम में दिव्यांग एवं अन्य पेंशन से संबंधित कुल 102 मामले प्राप्त हुए, जिसमें 15 आवेदन को कार्यक्रम स्थल पर ही स्वीकृति प्रदान कर निष्पादित की गई. जबकि 87 आवेदन पत्रों को जांच उपरांत स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग एवम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल से 33-33 मामले प्राप्त हुए, जिन्हें जांचोपरांत स्वीकृति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त मनरेगा से कूप, तालाब, मिट्टी मोरम पथ निर्माण एवम डोभा
निर्माण से संबंधित 35 आवेदन, कृषि से पम्पसेट के लिए 2आवेदन, पेयजल और स्वच्छता से चापानल एवम जलमीनार लगाने संबंधी 11 मामले प्राप्त हुए. 14वें वित्त आयोग के 3 तथा राजस्व विभाग अंतर्गत जमीन ऑनलाइन कराने हेतु 10 मामले प्राप्त हुए। इस प्रकार प्राप्त कुल 229 आवेदनों के विरुद्ध 15 को तत्काल निष्पादित किया गया।इसके तहत योग्य आवेदनों को मौके पर ही निष्पादित करने का कार्य किया जा रहा है, जबकि कुछ आवेदनों को जांचोपरांत स्वीकृति देने की बात कही गई। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी प्राप्त मामले को पंजीकृत किया जा रहा है, ताकि उन्हें समयानुसार ट्रेक पता लगाकर निष्पादित किया जा सके। कार्यक्रम स्थल पर आयी एक गंभीर रूप से बीमार महिला गंगिया देवी पर उपायुक्त की नजर पड़ते ही उनकी समस्या सुनकर उनकी स्थिति को देखते हुए उनकी बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत तत्काल गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु सिविल
सर्जन डॉक्टर एनके रजक को निर्देश दिया . जबकि उनके राशन कार्ड 24 घंटे के भीतर बनवाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही गंगिया देवी एवं उनके पति मिठन भुइयां का वृद्धावस्था पेंशन भी तत्काल स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया।इसी प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त का अभिनंदन स्वागत गान एवम नृत्य के साथ पुष्पगुच्छ देकर किया गया। इस पंचायत अंतर्गत दिव्यांग एवं अन्य पेंशन से संबंधित कुल 186 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 29 आवेदनों को मौके पर ही स्वीकृत कर दिया गया एवं शेष 157 आवेदन पत्रों पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी .जबकि प्रधानमंत्री आवास से 39 मामले प्राप्त हुए .खाद्य आपूर्ति से संबंधित 70 मामले प्राप्त हुए एवं मनरेगा के तहत कूप एवम शेड निर्माण से संबंधित 16 मामले प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त कृषि से 5 पेयजल एवं स्वच्छता से 10 पशुपालन से 1 राजस्व से 17, आरईओ के 1 मामले सड़क निर्माण से संबंधित, श्रम विभाग से मजदूरी भुगतान एवम मजदूर निबंधन हेतु 18, 14वें वित्त से 8 मामले, शिक्षा विभाग अंतर्गत अभियान विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति हेतु 1 एवं अन्य मामले में 1 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त, गढ़वा द्वारा बताया गया कि प्राप्त सभी आवेदन पत्रों के निष्पादन हेतु जिले एवम प्रखंड के पदाधिकारी एवम कर्मी द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत योग्य आवेदनों को मौके पर ही निष्पादित करने का कार्य किया जा रहा है, जबकि कुछ आवेदनों को जांचोपरांत स्वीकृति देने की बात कही गई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रंका संजय पांडे द्वारा सीधे तौर से आमजनो से उनकी समस्याएं पूछी गई एवम उनके आवेदन को देखकर यथासंभव निदान किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता गढ़वा प्रवीण कुमार गगराई, अनुमंडल पदाधिकारी रंका संजय पांडे, सिविल सर्जन डॉक्टर नंदकिशोर रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरुण उरांव कार्यपालक दंडाधिकारी जहीर आलम दिनेश प्रसाद सुरीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी राम प्रसाद मंडल जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश चौधरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी निशात अम्बर, चिकित्सा पदाधिकारी रंका, डॉक्टर कुलदेव चौधरी, प्रखंड प्रमुख लीलावती देवी, जिला परिषद सदस्य उमा देवी, (अपने-अपने पंचायत में ) चुतरु पंचायत की मुखिया राबिया तब्बसुम, विश्रामपुर पंचायत के मुखिया सुधीर कुजूर समाहरणालय एवं प्रखंड रंका के कर्मी तथा काफी संख्या में आम जनता उपस्थित थें.




















टिप्पणियाँ