नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : जवाहर नवोदय विद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद गुरुवार से प्रारंभ हुआ। वार्षिक खेलकूद का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य चंद्रबली राम ने विद्यालय के स्पोर्ट्स झंडा का झंडोत्तोलन कर और मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय सिर्फ शिक्षा में ही नहीं बल्कि खेलकूद ,सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियों में भी बच्चों के संतुलित विकास के लिए काम करता है। उन्होंने कहा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय कटिबद्ध है। विद्यालय परिवार बच्चों के पठन-पाठन के साथ उनके शारीरिक ,मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए काम करता है। प्राचार्य ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चे जहां अनुशासन सीखते हैं वही उनके अंदर टीम भावना भी जागृत होती है ,जो समाज के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाने का काम खेल करती है। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के 11 हाउस के विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में दर्जनों खेल प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया है प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन 3000 मीटर दौड़ में रिपुंजय सिंह, विशाल कुमार, कृपा कुमार, अविनाश, निलेश, अमित। 3000 मीटर वाकिंग में अमरजीत, आकाश भारती, विशाल कुमार। 600 मीटर बालक वर्ग में त्रिपुरारी सिंह, ऋषभ सिंह, रवि रंजन, बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी, अनीशा, अनु । लंबी कूद में गौतम सिंह, आशीष कुमार सिंह, त्रिपुरारी सिंह, बालिका वर्ग में जयंती कुमारी, रूपम कुमारी और शोभा कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय का प्राचार्य चंद्रबली राम, आनंद सिन्हा, प्रिंस सोनी, अभिनव कुमार, प्रवीण मिश्रा और अतुल तिवारी ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एके तिवारी, एसके ठाकुर, कमलेश कुमार, मीनाक्षी , रागिनी तिवारी, अजीत कुमार, बालमुकुंद, नोमिता कुमारी, मनोज कुमार, विशाल कुमार, एसएस टोप्पो, एसबी राय, महेंद्र कुमार, पवन कुमार, निखिल कुमार, सुनीता कुमारी, संदीप तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।