गढ़वा: शहर के टंडवा स्थित केयर 32 डेंटल क्लीनिक में दांत से जुड़ी गंभीर समस्या से पीड़ित एक मरीज का सफल इलाज कर चिकित्सकों ने उस...
गढ़वा: शहर के टंडवा स्थित केयर 32 डेंटल क्लीनिक में दांत से जुड़ी गंभीर समस्या से पीड़ित एक मरीज का सफल इलाज कर चिकित्सकों ने उसे नई राहत दी है। क्लीनिक के कुशल और युवा दंत चिकित्सक डॉ. अमित जायसवाल और डॉ. सोनाई विश्वास ने बताया कि दांतों से संबंधित समस्याओं को लेकर प्रतिदिन विभिन्न जगहों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।उन्होंने बताया कि एक मरीज पिछले एक महीने से अधिक समय से मुंह में सूजन और पस की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि मरीज का मुंह लगभग जाम हो गया था और वह ठीक से मुंह खोल भी नहीं पा रहा था। इस वजह से करीब 15 दिनों तक उसे सिर्फ तरल (लिक्विड) भोजन पर ही निर्भर रहना पड़ा, जिससे उसकी परेशानी और भी बढ़ गई थी।मरीज की पीड़ा को देखते हुए केयर 32 डेंटल क्लीनिक में विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि अकल दांत (विजडम टूथ) के आसपास गंभीर संक्रमण हो गया है, जिसके कारण मुंह में सूजन और पस जमा हो गया था। इसके बाद चिकित्सकों ने सावधानीपूर्वक सर्जिकल प्रक्रिया अपनाते हुए पहले पस का ड्रेनेज किया और फिर संक्रमित अकल दांत को सफलतापूर्वक निकाल दिया।
सर्जरी के बाद मरीज को तुरंत राहत महसूस हुई और धीरे-धीरे उसका मुंह भी सामान्य रूप से खुलने लगा। कुछ ही समय में मरीज की स्थिति बेहतर हो गई और वह सामान्य रूप से भोजन करने के साथ सामान्य जीवन जीने लगा।इस संबंध में दंत चिकित्सक डॉ. अमित जायसवाल ने बताया कि अक्सर लोग दांतों की समस्या को शुरुआत में हल्के में लेते हैं, जिसके कारण संक्रमण बढ़कर गंभीर रूप ले लेता है। उन्होंने कहा कि यदि दांतों में लगातार दर्द, सूजन या पस बनने जैसी समस्या हो तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराना चाहिए, ताकि समय रहते उचित उपचार किया जा सके।वहीं डॉ. सोनाई विश्वास ने बताया कि अकल दांत में संक्रमण होने पर कई बार मुंह खोलने में भी दिक्कत होने लगती है, जिसे मेडिकल भाषा में ट्रिस्मस कहा जाता है। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने से इस तरह की जटिल समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दांतों की नियमित सफाई और समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि गंभीर बीमारी से बचाव हो सके।इस सफल इलाज के बाद मरीज और उसके परिजनों ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी केयर 32 डेंटल क्लीनिक के चिकित्सकों की इस सफलता की सराहना की है, जिससे एक बार फिर यह साबित हुआ कि जिले में भी बेहतर और आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ