गढ़वा:मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के सदस्यों ने एक बार फिर जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए तत्परता दि...
गढ़वा:मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के सदस्यों ने एक बार फिर जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए तत्परता दिखाई। चिनिया रोड निवासी विपेश कुमार, जो गंभीर रूप से लिवर की बीमारी से ग्रसित हैं और जिनका हीमोग्लोबिन मात्र 4 ग्राम रह गया है, उनके लिए आज लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के बैनर तले रक्तदान किया गया। इस दौरान क्लब के सक्रिय पदाधिकारी हर्ष अग्रवाल ने जरूरतमंद की जान बचाने के लिए अपना 69वां रक्तदान कर मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।ब्लड बैंक में आयोजित इस मानवीय पहल के दौरान क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की। रक्तदान के बाद मरीज के परिजनों ने क्लब के सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि इस मदद से एक जीवन को नई उम्मीद मिली है।मौके पर क्लब के पदाधिकारी अमित कश्यप ने कहा कि लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन का उद्देश्य समाज सेवा है और जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, क्लब के सदस्य हमेशा आगे आकर रक्तदान करने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।मौके पर रक्तदाता सह क्लब के सक्रिय सदस्य हर्ष अग्रवाल ने कहा कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का अवसर मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि वे लगातार रक्तदान करते रहे हैं और आगे भी जरूरत पड़ने पर हमेशा रक्तदान के लिए तैयार रहेंगे।वही क्लब के पदाधिकारी अमित कश्यप ने कहा कि लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के सदस्य समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत रक्तदान कर लोगों की मदद करते हैं।वही क्लब के पदाधिकारी विनय कश्यप ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यदि हर स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करे तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।वही क्लब के सक्रिय सदस्य आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि समाज के लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।इस अवसर पर हर्ष अग्रवाल, विनय कश्यप, अमित कश्यप, आशुतोष अग्रवाल तथा ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन दया ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।
टिप्पणियाँ