नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार कों जिला स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति की बैठक उपायुक्त हर्ष मंगला के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें 1574 राज्य के अंदर पढ़ने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई व राज्यों के बाहर पढ़ने वाले छात्रों के 59 छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई। जिन छात्रो के आधार सीडिंग नहीं की गई है , उनकी संख्या राज्य के अंदर 537 है तथा राज्य के बाहर 108 छात्र उनका आधार सीडिंग नहीं है, जिनके कारण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है तथा उपायुक्त के निर्देशानुसार बच्चों के मोबाइल नबंर ,एनआईसी को उपलब्ध कराये. ताकि बल्क एसएमएस के द्वारा आधार सीडिंग के लिए सूचित किया जाए। साथ ही कल्याण विभाग द्वारा
संचालित आवासीय विद्यालय में नामांकन से संबंधित बताया गया कि विभाग स्तर से कुल तीन हजार लक्ष्य निर्धारित है और तीन हजार आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारीयो को उपलब्ध कराया गया है. साथ अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति के छात्राओं को निशुल्क आवासीय शिक्षा देने के लिए नामांकन हेतु जांच परीक्षा 8. 03. 2020 को लिया जाएगा। जिले में प्लस टू गोविंद हाई स्कूल एवं हरिजन मध्य विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है .वही गढ़वा जिले में विद्यालयों में कुल 184 रिक्तियां 2020 -21 के लिए है, जिनमें 92 रिक्तियां छात्राओं तथा शेष छात्र के लिए उपलब्ध हैं .जिन्हें मेरिट के आधार पर परीक्षा में चयन किया जाएगा। आश्रम और एकलव्य विद्यालय जो राज्य में उत्तम विद्यालयों में जिनका स्थान है, उनमें भी नामांकन इसी परीक्षा के माध्यम से किया जाना तय है। इस बैठक में उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एल डी एम, जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।