नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को गोविद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के लिए परेड पूर्वाभ्यास का समापन शुक्रवार को किया गया। गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य समारोह में कुल 25 टुकड़ियां परेड में भाग लेगी। परेड पूर्वाभ्यास का समापन मेजर आनंद राज खलखो के देख - रेख में की गई। परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा व एसडीपीओ बहामन टुटी ने की। जिसमें सीआरपीएफ 172 बटालियन गढ़वा, जिला पुलिस बल, गृहरक्षा वाहिनी, एसआईएस बेलचंपा, एनसीसी नामधारी महाविद्यालय गढ़वा, एनसीसी
गोविद उच्च विद्यालय गढ़वा, रामासाहु उच्च विद्यालय गढ़वा, शांति निवास स्कूल गढ़वा, आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा, ज्ञान निकेतन स्कूल गढ़वा, डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा, सीपी मेमोरियल स्कूल गढ़वा, बीएसकेडी स्कूल गढ़वा, एआरडी पब्लिक स्कूल,ब्राइट फ्यूचर स्कूल गढ़वा, बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा, मध्य विद्यालय चिरौंजिया, एवीएम अकेडमी स्कूल गढ़वा, जेपीएस सेंट्रल स्कूल गढ़वा, का चयन किया गया है। इस मौके पर एसपी अश्विनी सिन्हा ने कहा कि परेड पूर्वाभ्यास में सभी टुकड़ियां द्वारा बेहतर किया गया है। परेड में बेहतर करने वाले टुकड़ियां को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, बीडीओ जागो महतो, सीओ जेके मिश्रा, ब्राइट फ्यूचर स्कूल के निदेशक अशोक विश्वकर्मा, संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ