नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित ए आर डी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिसा लिया।विजेता प्रतिभागियों को छतरपुर पंचायत के मुखिया मुजीबुर्रहमान के द्वारा मेडल और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बच्चों को संबोधित करते
हुए मुखिया मुजीबुर्रहमान ने कहा कि हमे खुशी होती है कि हमारे पंचायत का यह स्कूल बहुत ही कम समय में आर टी ई के तहत मान्यता प्राप्त कर बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों में भी आगे है।प्रत्येक साल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का होना भी इस बात को दर्शाता है कि इस विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।उन्होंने कहा कि बच्चे खेल में भी अपना कैरियर बना सकते हैं।इसलिये पढ़ाई के साथ साथ उन्हें खेल में रुचि रखनी चाहिये। वहीं विद्यालय के निदेशक पी के दुबे ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिये।खेल
में हार जीत तो लगा रहता है।खेल हमे हारकर भी जितने की कला सिखाता है तथा हमे आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन की भावना विकसित होती है।वहीं प्राचार्या अणिमा पांडेय ने बताया कि दो दिनों से चला रहा इस वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आज समापन हुआ।इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया।उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच बैलून फोड़,इन आउट गेम,चेयर रेस,राइटिंग स्किल रेस, मेकप रेस,स्लो साईकल रेस,कबड्डी,मटकी रेस फ्रॉग रेस,घड़ा फोड़ इत्यादि खेल की प्रतियोगिता कराई गई।इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों में दिव्यम राज,दानिश राजा,स्वेता कुमारी, इसीबा खातून,सगुन कुमारी, दीक्षा रानी,जीनत परवीन,
खुशी कुमारी,दीपांजलि कुमारी, नारगीश खातून,निरंजन कुमार, ताबिश राजा,सुबास प्रजापति, अभिमन्यु पाल, महिराजा,यशवंत प्रजापति,नेहाल अंसारी,सादिया परवीन,संध्या कुमारी, गुलाम गौस,जय तिवारी,श्रेया भारती, रबीना कुमारी, गुलजश्मिन खातून,रूपा कुमारी, रिंकी कुमारी, कंचन भारती आदि का नाम शामिल है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनुप्रिया पाठक के द्वारा किया गया।इस खेल प्रतियोगिता में शिक्षक तिलेश्वर सिंह एवम शिक्षिका करिश्मा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस मौके पर प्रभारी राजीव कुमार दुबे,राजेश कुमार ठाकुर,नीतु कुमारी, प्रीति कुमारी, पूनम देवी,आरती कुमारी, जूही कुमारी आदि उपस्थित थे।
