नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा।शहर के नगवा स्थित टेण्डर हर्ट्स पब्लिक स्कूल में विंटर फेस्ट के चौथे दिन शुक्रवार को हिंदी काव्य पाठ के प्रथम सत्र में काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई ।बता दें कि इस सत्र की अध्यक्षता राखी चौधरी तथा मंच संचालन सफिना खातून ने किया।इस सत्र के मुख्य अतिथि शिक्षक जग प्रताप सिंह थे। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में होने वाले कार्यक्रम नये नहीं है, बल्कि पुरानी परंपराओं का आधुनिक स्वरूप ही है।प्राचीन गुरुकुलों में भी व्यक्तित्व के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते थे, गोष्ठीयां होती थी ।उन्होंने कहा कि प्राचीन
समय में जिसे हम व्यक्तित्व कहते थे आज आधुनिक युग में बॉडी लैंग्वेज कहते हैं ।नए वर्ष के स्वागत में बच्चों का मन जहां पाठ्य पुस्तकों से अलग हटकर मनोरंजन की ओर विचलित,विमुख झुकता है,विंटर फेस्ट उसकी पूर्ति करता है एवं स्वस्थ एवं उत्तम मनोरंजन करता है।इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत, स्वागत भाषण के साथ प्राचार्य विनय चौबे ने किया।दिन के दूसरे सत्र में अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित थी,जिसकी अध्यक्षता अदिति सिंह एवं मंच का संचालन अंजली गुप्ता ने किया। इस सत्र के मुख्य अतिथि शिक्षिका दिव्या सिंह थी। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई।हिंदी काव्य
पाठ के जूनियर समूह में शाम्भवी प्रथम,साक्षी चौबे द्वितीय,साक्षी कुमारी तृतीय, इसी तरह सीनियर समूह में गुनगुन कुमारी प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय, विद्यांशु कुमार तृतीय के नाम शामिल है| तत्पश्चात अंग्रेजी कविता पाठ के जूनियर समूह में हर्ष यादव प्रथम,अनुराधा कुमारी द्वितीय, मुकेश कुमार तृतीय, इसी तरह सीनियर समूह में अनीषा पांडे प्रथम, स्वर्णा पांडे द्वितीय,सोनाक्षी तृतीय, स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित कर कार्यक्रम को सफल बनाया।मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं में मुमताज अंसारी, असलम अंसारी, सौम्या सिंह, इफ्तिशाम नाजमी,सरिता पाठक, राजदीप कुमार, धीरज दुबे, सुनीता सिंह, रीमा खालको, शालिनी कुमारी, अंजली गुप्ता, जूली कुमारी, सुष्मिता कुमारी, राखी चौधरी, निशा कुमारी ,शालू कुमारी, श्वेता पांडे ,शिखा कुमारी, रिंकी कुमारी, सुनीता कुमारी सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।












