गढ़वा। आर्य समाज गढ़वा स्थित डीएवी मॉडल स्कूल की योग कक्षा में योग साधकों ने योग शिक्षक श्री सुशील केसरी को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं ...
गढ़वा। आर्य समाज गढ़वा स्थित डीएवी मॉडल स्कूल की योग कक्षा में योग साधकों ने योग शिक्षक श्री सुशील केसरी को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रातः 5:30 बजे से योग साधकों ने प्राणायाम, योग एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।योगाभ्यास के पश्चात योग साधक दिलीप कुमार शर्मा एवं धनंजय कुमार ने योग शिक्षक सुशील केसरी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं ज्ञान प्रकाश केसरी, जयप्रकाश केसरी, योगेंद्र सोनी, अनुज प्रसाद केसरी, पूनम चंद कॉन्सकार, शंकर प्रसाद सोनी, रमेश कुमार सोनी, शत्रुघ्न अग्रवाल एवं रामप्रवेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मधु केसरी, माला केसरी, पुष्पा गुप्ता, विभा प्रकाश, किरण गुप्ता, रेणु देवी, हेवंती देवी, सरिता देवी, गुप्तेश्वर सोनी एवं कमलेश केसरी ने उपहार प्रदान कर सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर योग साधकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।वही दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि योग को अपने जीवन में अपनाने के बाद उन्हें काफी लाभ मिला है और वे स्वयं को पूरी तरह स्वस्थ महसूस करते हैं।वही
जयप्रकाश केसरी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से उनका शुगर नियंत्रित हुआ, घुटनों का दर्द दूर हुआ तथा वजन में भी काफी कमी आई है। वहीं धनंजय कुमार ने बताया कि वे नियमित रूप से योग करते हैं और इससे उन्हें काफी लाभ मिल रहा है।वही पूनम चंद कॉन्सकार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले वे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे और प्रतिदिन कई दवाइयां लेते थे। नियमित योगाभ्यास के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ और अब उन्हें किसी दवा की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने योग को अपने जीवन में बेहद लाभकारी बताया।वही किरण गुप्ता ने बताया कि वे नियमित रूप से योग कक्षा में आती हैं और योगाभ्यास से उन्हें काफी लाभ मिला है। वहीं रेणु देवी ने कहा कि नियमित योग करने से उनका वजन नियंत्रित हुआ है तथा शुगर और बीपी भी सामान्य बना हुआ है।अंत में योग शिक्षक सुशील केसरी ने सभी योग साधकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया।
टिप्पणियाँ