गढ़वा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुटबॉल स्टेडियम में डेढ़ माह से चल रहे गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मै...
गढ़वा।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुटबॉल स्टेडियम में डेढ़ माह से चल रहे गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। खेल से पूर्व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर
डीडीसी प्रेमलता मुर्मू, एसपी आशुतोष शेखर, अपर समाहर्ता विकाश कुमार राय , डीएफओ एबिन बेनी अब्राहम, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रतियोगिता के अध्यक्ष अलखनाथ पांडे, सचिव मदन प्रसाद केशरी ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीडीसी प्रेमलता मुर्मू ने कहा कि आज के दिन एक महान खिलाड़ी का जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ,उन्होंने कहा कि आज लगभग डेढ़ माह से जिले में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन भी किया जा रहा है ।जिला प्रशासन खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी जीत और हार दोनों को समान रूप से लेना सीख जाता है, वही जीवन में एक अच्छा इंसान बनता है। यह प्रतियोगिता केंद सरकार से मान्यता प्राप्त है। एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच उपलब्ध कराया है जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। अपर समर्थ विकास कुमार राय ने कहा कि जिले में फुटबॉल खेल का आयोजन कर फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने का काम जिला खेल पदाधिकारी ने किया है इससे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।यह प्रयास सराहनीय है |डीएफओ एबिन बेनी अब्राहम ने कहा कि इस खेल को आगे भी जारी रखें ताकि खिलाड़ी फुटबॉल को आगे भी खेलते रहे। प्रतियोगिता के अध्यक्ष अलखनाथ पांडे ने कहा कि जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के सहयोग से जिले में पहली बार स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है| जिले में फुटबॉल खेल समाप्त हो चुका था इस खेल के माध्यम से फुटबॉल का माहौल बना है। जिले के खिलाड़ी और अन्य लोग स्वस्थ रहें इसके लिए हम सभी लोगों को स्वस्थ गढ़वा और समृद्ध गढ़वा के निर्माण करने के लिए खेल को आगे भी जारी रखने की जरूरत है| खेल जितना बढ़ेगा दवा दुकान उतना ही कम होगा। प्रतियोगिता के सचिव मदन प्रसाद किसी ने कहा कि प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय के 80 टीम के 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया । यह विशाल खेल महाकुंभ कर्तव्यनिष्ठ हमारे खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार जिनके भागीरथ प्रयास से इस खेल महोत्सव का संचालन हो सका, गढ़वा खेल जगत और पब्लिक समन्वय समिति गढ़वा उन्हें दिल से धन्यवाद देती है। जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि फुटबॉल कोचिंग के लिए सितंबर माह में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर गढ़वा जिले के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी विनोद जयसवाल, रंजीत सिंह, ओमप्रकाश
कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा, पेफी गढ़वा के जिला कोर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी, खेल मैदान प्रभारी अभिषेक द्विवेदी, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी, टेक्निकल प्रमुख की भूमिका जिनाहुद्दीन खान धर्मराज भारती , आनंद यादव, मनोज तिवारी, मोजीबुद्दीन खान,आशीष कुमार सहित विभिन्न विद्यलयों के कोच मैनेजर एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा ,इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बना चैंपियन
गढ़वा। पेफी,जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और और बीपी डीएवी ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित बालक वर्ग में अंडर-12 फुटबॉल कप प्रतियोगिता में इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका ने एनटीसीए पब्लिक स्कूल को 1-0 से और अंडर 15 वर्ग में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता का चैंपियन बना वहीं बालिका वर्ग में अंडर 15 और 17 में कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा की टीम ने कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया को हराकर विजेता बनी । अंडर 17 बालक वर्ग में बीपी डीएवी ने हाई स्कूल तसरार को 2-0 से हराकर चैम्पियन बना। विजेता उपविजेता टीम को डीडीसी प्रेमलता मुर्मू, एसपी आशुतोष शेखर, डीएफओ एबिन बैनी अब्राहम, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रतियोगिता के अध्यक्ष अलखनाथ पांडे, सचिव मदन प्रसाद केशरी कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा, पेफी गढ़वा के जिला कोर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, खेल मैदान प्रभारी अभिषेक द्विवेदी, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी,समिति के उपाध्यक्ष जिनाहुद्दीन खान, धर्मराज भारती की देखरेख में संपन्न किया गया।
रेफरी की भूमिका संजय प्रताप देव, शशिरंजन, शशि कुमार, सुशील कुमार, विजय सिंह, सोनु सिंह, ने निभाई जबकि कमेंटेटर की भूमिका मनोज तिवारी ने निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे|
खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।


टिप्पणियाँ