गढ़वा।देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरा गढ़वा देशभक्ति, उत्साह और उमंग के रंग में रंगा नजर आ रहा है। तिरंगे की श...
गढ़वा।देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूरा गढ़वा देशभक्ति, उत्साह और उमंग के रंग में रंगा नजर आ रहा है। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और आजादी के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।इस पावन अवसर पर जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, व्यवसायियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने गढ़वा सहित झारखंड और समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।शुभकामना देने वाले गणमान्य लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को याद करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी लोग अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लें।गणमान्य नागरिकों ने गढ़वा जिले के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वालों में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, राजनेता, व्यवसाई,चिकित्सक आदि ने बधाई दी।जिनमें पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश पाल, सांसद विष्णु दयाल राम ,विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी,झामुमो नेता नितेश सिंह, जिप अध्यक्ष शांति देवी,कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान समेत अशोक गुप्ता, पिंटू गुप्ता ,अमित केशरी, नंदलाल प्रसाद गुप्ता, डॉ कमलेश कुमार, रामनारायण प्रसाद, लखन कश्यप, सुनील कुमार, रीमा स्वरूप ,मनीष कमलापुरी , आनंद प्रकाश दुबे ,दिवाकर सिंहा, ओमप्रकाश गुप्ता, ब्रजकिशोर पासवान ,चंदन पासवान, बादल पासवान ,मंदीप पासवान ,विंध्याचल पासवान, अमरेश पासवान, कमलेश पासवान ,मिथिलेश पासवान, दशरथ पासवान ,दिलीप पासवान ,अध्या शंकर पांडे, नंदकिशोर श्रीवास्तव ,मनीष कश्यप, पंचम सोनी, शम्मी खान, संतोष केशरी, अलकनाथ पांडे, डॉक्टर पतंजलि केसरी, डॉ राकेश तरुण , डॉक्टर शमशेर सिंह, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, डॉ पीयूष प्रमोद, डॉ राकेश रंजन , डॉ स्नेहलता राज , डॉ मंजय कुमार, डॉ अनिल साह ,डॉ पीयूष प्रमोद , डॉ परवेज आलम, डायरेक्टर नूरानी अंसारी, डॉ संजय कुमार, डॉ कुश कमार, डॉ आशीष गुप्ता, डॉ आलोक गुप्ता, डॉ अमित जायसवाल,डॉ सोनाई विश्वास, राजेश गुप्ता, वार्ड से ओंकार गोंड, अंजू केसरी, घनश्याम प्रसाद एवं उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता,विनोद प्रसाद,सत्यवती देवी,राजा सिंह, उदय कुशवाहा,सुनील कुमार मो रूस्तम, मो अब्दुल , सुरेंद्र कश्यप,गौतम रौनियार ,दशरथ पासवान , मंदीप पासवान ,कमलेश पासवान, अमरेश पासवान,बादल पासवान, मुखिया संगीता देवी, गुड्डू सिंह, चंदन केसरी,मुन्ना सिंह, यशवंत मिश्रा, सन्ध्या केशरी,चंदन केशरी, अमित केशरी,अनीता गुप्ता आदि का नाम शामिल है।
टिप्पणियाँ