गढ़वा। शहर के रंका मोड़ स्थित रोटरी क्लब गढ़वा उदय के कार्यालय में गुरुवार, 27 अगस्त की संध्या में क्लब का चार्टर्ड डे (स्थापना ...
गढ़वा। शहर के रंका मोड़ स्थित रोटरी क्लब गढ़वा उदय के कार्यालय में गुरुवार, 27 अगस्त की संध्या में क्लब का चार्टर्ड डे (स्थापना दिवस) बड़े ही उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष राजेश बाबू सराफ ने की। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को केक खिलाकर चार्टर्ड डे की हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की स्थापना से अब तक जुड़े सभी संस्थापक एवं सदस्यों के योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें चार्टर्ड फाउंडर मेंबरशिप का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान क्लब के प्रति समर्पण, सामाजिक सेवा की भावना और संगठन को निरंतर मजबूत बनाने में सदस्यों की भूमिका की सराहना की गई।इसके बाद कार्यक्रम में सावन महोत्सव का रंग चढ़ा। क्लब की महिला सदस्यों ने सावन के पारंपरिक गीतों पर झूमते-गाते हुए पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। गीत-संगीत, उमंग और आपसी सौहार्द से सजी इस शाम में सभी सदस्यों ने जमकर आनंद लिया। सावन महोत्सव ने कार्यक्रम में पारिवारिक और सांस्कृतिक रंग भर दिया।इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी सहायक गवर्नर के रूप में सीए दिवाकर सिंहा को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से रोटरी की सेवा गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
मौके पर सहायक गवर्नर मनीष कमलापुरी ने कहा कि चार्टर्ड डे केवल स्थापना दिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि क्लब की अब तक की सेवा यात्रा को याद करने और भविष्य के लिए नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का दिन है। रोटरी क्लब गढ़वा उदय लगातार सामाजिक सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।वही फाउंडर अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे ने कहा कि क्लब की स्थापना जिन उद्देश्यों और सेवा भावना के साथ की गई थी, उसे आगे बढ़ते देखना बेहद सुखद है। सभी सदस्यों की एकजुटता और समर्पण ही क्लब की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों को चार्टर्ड डे की शुभकामनाएं दीं।वही अध्यक्ष राजेश बाबू सराफ ने कहा कि रोटरी क्लब गढ़वा उदय का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना और सामाजिक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना है। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों का उत्साह यह साबित करता है कि क्लब आने वाले समय में भी सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।वही सचिव एवं आगामी सहायक गवर्नर सीए दिवाकर सिंहा ने कहा कि क्लब के प्रत्येक सदस्य का सहयोग और सामूहिक प्रयास ही रोटरी की पहचान है। आगामी जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ रोटरी की सेवा भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया।मौके पर सहायक गवर्नर मनीष कमलापुरी, फाउंडर अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे, अध्यक्ष राजेश बाबू सराफ, सचिव सीए दिवाकर सिंहा, फाउंडर सदस्य श्याम सुंदर प्रसाद, प्रदीप केसरी, अजय साहू, रमन केसरी, अजय केसरी, रवि शंकर पांडे, दिलीप शर्मा, कमल किशोर चौबे, शंभू प्रसाद केसरी,डॉ अभितेश केसरी , सीमा केसरी, गुंजन गुप्ता, उर्वशी शर्मा सहित जागृति केसरी, संस्कृति केसरी, कार्तिक गुप्ता, रेनू केसरी, प्रियंका केसरी, प्रिया केसरी समेत क्लब के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ