गढ़वा। समाज सेवा, मानव कल्याण और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता को समर्पित लायंस क्लब गढ़वा सिटी का 9वां पदस्थापना समारोह शनिव...
गढ़वा। समाज सेवा, मानव कल्याण और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता को समर्पित लायंस क्लब गढ़वा सिटी का 9वां पदस्थापना समारोह शनिवार, 29 अगस्त को बंधन मैरिज हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 322ए के अंतर्गत लायंस क्लब गढ़वा सिटी क्लब 135294 द्वारा आयोजित इस समारोह में सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि शुभ्रा मजूमदार, इंस्टॉलिंग ऑफिसर सिद्धार्थ मजूमदार, सेकंड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुजीत कुमार, फर्स्ट वीडीजी कंचन कुमार साहू, रीजन चेयरपर्सन रविंद्र जायसवाल, राम नारायण प्रसाद, राजमणि प्रसाद, सुनील कुमार, दयाशंकर गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार सोनी, लखन प्रसाद कश्यप सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह की शुरुआत विश्व शांति की कामना के साथ एक मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले स्वर्गीय अजय केसरी के चित्र पर मंचासीन पदाधिकारियों एवं क्लब सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सेवा कार्यों को स्मरण किया।इसके पश्चात इंस्टॉलिंग ऑफिसर सिद्धार्थ मजूमदार ने सत्र 2026-27 के लिए लायंस क्लब गढ़वा सिटी की नई टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। नई टीम ने सेवा, सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता देते हुए क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।सत्र 2026-27 के लिए लखन प्रसाद कश्यप को अध्यक्ष, उमाशंकर श्रीवास्तव को फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट, संतोष कुमार कश्यप को सेकंड वाइस प्रेसिडेंट, सुनील कुमार को सेक्रेटरी, शिवकुमार गुप्ता को ज्वाइंट सेक्रेटरी तथा अनिल शर्मा को ट्रेजर बनाया गया।इसी प्रकार रामनारायण प्रसाद को एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर, राजमणि प्रसाद को क्लब मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन चेयरपर्सन, सुशील कुमार केसरी को क्लब सर्विस चेयरपर्सन, एमजेएफ डॉ. अशोक कुमार को लीडरशिप चेयरपर्सन, एमजेएफ दयाशंकर गुप्ता को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर तथा संजय कुमार सोनी को मेंबरशिप चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई।वहीं विजय कुमार, किरण कुमारी, रजनी गुप्ता, डॉ. विनीता वेणुगोपाल एवं दीपक केसरी को डायरेक्टर, अजय कमलापुरी को टेल ट्विस्टर तथा संजय कुमार को टाइमर बनाया गया।समारोह के दौरान सत्र 2025-26 में क्लब की विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को मंचासीन अतिथियों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि समाज सेवा के क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति का छोटा सा प्रयास भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब गढ़वा सिटी ने लगातार समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाने का कार्य किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जरूरतमंदों की सहायता, जागरूकता अभियान सहित विभिन्न क्षेत्रों में क्लब की सक्रियता समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नई टीम से भी उम्मीद जताई गई कि वह सेवा की इस परंपरा को और मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास करेगी।समारोह को सफल बनाने में गढ़वा जिले के विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा, रोटरी क्लब गढ़वा उदय, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा, रोटरी इनर व्हील क्लब गढ़वा, लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब गढ़वा विशाल, लायंस क्लब गढ़वा ओसम सहित लायंस क्लब गढ़वा सिटी के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर विभिन्न संगठनो से डॉ. कमलेश कुमार, मदन प्रसाद केसरी, डॉ. यासीन अंसारी, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. एमपी गुप्ता, सफदर अली, देवानंद शर्मा, अशोक गुप्ता, शिव गुप्ता, वेंकटेश नारायण, अनिल शर्मा, अशोक केसरी, नंदलाल प्रसाद, गिरीश कमलापुरी, अमन कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, अजय कमलापुरी, संतोष कश्यप, उमाशंकर श्रीवास्तव, अनिल सोनी, मनीष कमलापुरी, श्याम सुंदर प्रसाद, आनंद प्रकाश दुबे, विश्वास शर्मा, उमेश अग्रवाल, नीरज कमलापुरी, रवि अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, आनंद कुमार, आशुतोष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, डॉ. सुशील गुप्ता, उमेश कश्यप, अशोक विश्वकर्मा, देवेंद्र गुप्ता, चंदन मेहता, विजय सोनी, कंचन जायसवाल, रजनी गुप्ता, मुन्नी कश्यप, अंकिता अग्रवाल, दीपावली अग्रवाल, विनीता आनंद, सोनी गुप्ता, नमिता कश्यप, ममता कश्यप, शालिनी अग्रवाल, शोभा कश्यप सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।समारोह का मूल संदेश यही रहा कि समाज सेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण का भाव है। नई टीम के गठन के साथ लायंस क्लब गढ़वा सिटी ने सेवा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।


टिप्पणियाँ