गढ़वा: फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को जिला प्रशासन एवं जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम गढ़वा जिला अ...
गढ़वा: फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को जिला प्रशासन एवं जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम गढ़वा जिला अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, प्रतियोगिता के अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय एवं सचिव मदन प्रसाद केशरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा ट्रॉफी का अनावरण कर किया।इस अवसर पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि जिले में फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि बालक-बालिकाओं को खेल का बेहतर मंच उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और "गढ़वा में खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्रशासन आपके साथ है।"जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए मैदान उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने टीम भावना से खेलने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकाधिक विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रतियोगिता अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय ने कहा कि जिले में पहली बार स्कूल स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सचिव मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि फुटबॉल करियर और फिटनेस दोनों की दृष्टि से संभावनाओं से भरपूर खेल है और जिले के खिलाड़ी भविष्य में गढ़वा का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में जिला कोऑर्डिनेटर सह कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, उपाध्यक्ष सुशील केसरी, संजय सोनी, मुजीबउद्दीन खान, कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, पूर्व खिलाड़ी सह उपाध्यक्ष जीनाहुदीन खान, संजय सिंह, धर्मराज भारती, सह सचिव आनंद यादव, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी, मनोज पाठक, राहुल साहू, अजीत सिन्हा, कुश कुमार, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।उद्घाटन मुकाबले में आरके पब्लिक स्कूल, गढ़वा ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 2-0 से हराया। आरके पब्लिक की ओर से माही कुमार ने हिमांशु सिंह के पास पर पहला गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में नमन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए माही कुमार को 'प्लेयर ऑफ द डे' का पुरस्कार जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रदान किया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ