गढ़वा।हिंदुस्तान समाचार पत्र की ओर से शहर स्थित आर.के. बी.एड. कॉलेज के मीटिंग हॉल में 'हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह'...
गढ़वा।हिंदुस्तान समाचार पत्र की ओर से शहर स्थित आर.के. बी.एड. कॉलेज के मीटिंग हॉल में 'हिंदुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें जीवन में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी मयंक भूषण, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. यासीन अंसारी, प्रसिद्ध युवा समाजसेवी राकेश पाल, बीएसकेडी स्कूल के निदेशक संजय सोनी तथा जीएन कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केसरी मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही जीवन में बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि आज सम्मानित हो रहे छात्र-छात्राएं आने वाले समय में समाज और देश का गौरव बनेंगे।वही अनुमंडल पदाधिकारी मयंक भूषण ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाते हैं और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।वही वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. यासीन अंसारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।वही युवा समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धि का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे जिले की प्रतिभा का सम्मान है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने सपनों को साकार करने की शुभकामनाएं दीं।वही बीएसकेडी स्कूल के निदेशक संजय सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके परिश्रम के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों की सराहना की।वही जीएन कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि सम्मान से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
टिप्पणियाँ