गढ़वा। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना को समर्पित लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन ने नए सत्र 2026-27 की शुरुआत बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के...
गढ़वा। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना को समर्पित लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन ने नए सत्र 2026-27 की शुरुआत बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण एवं राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर भव्य डॉक्टर सम्मान समारोह आयोजित कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष विजय सोनी ने की, जबकि सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी सचिव हर्ष अग्रवाल ने निभाई।कार्यक्रम के दौरान समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में कुशल सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. जवाहर लाल अग्रवाल तथा डॉ. पतंजलि केसरी शामिल रहे। वहीं क्लब की ओर से डॉ. विकास केसरी एवं डॉ. रमेश गुप्ता को भी सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर मानवता के सच्चे सेवक हैं, जो अपने ज्ञान, समर्पण और सेवा से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान समाज का नैतिक दायित्व है।अध्यक्ष विजय सोनी ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों का सम्मान करना भी है जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में जुटे हैं। नए सत्र में क्लब जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित करेगा।वही सचिव हर्ष अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर क्लब ने नए सत्र की सार्थक शुरुआत की है।वही रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सेवा, सम्मान और संस्कार ही लायंस क्लब की पहचान है तथा समाजहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।वही अमित कश्यप ने कहा कि चिकित्सकों का समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका सम्मान करना गर्व की बात है।वही विनय कश्यप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए बेहद आवश्यक हैं।आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगा।वही जयशंकर ब्रेजियर ने कहा कि सेवा के साथ सम्मान की भावना समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है।वही नीरज कमलापुरी ने कहा कि डॉक्टरों के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी, दोनों को साथ लेकर चलना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में क्लब के रविंद्र जायसवाल, अमित कश्यप, विनय कश्यप, हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, जयशंकर ब्रेजियर, नीरज कमलापुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
"डॉक्टरों का सम्मान, पर्यावरण का संरक्षण और समाज सेवा का संकल्प ही लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन की पहचान है। नए सत्र में क्लब जनहित, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाएगा।"खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ