गढ़वा। रविवार को गढ़वा प्रखंड के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में पीएसटी (PST) एवं क्लब ऑफिसर्स स्कूलिंग प्रोग्राम का भव्य आय...
गढ़वा। रविवार को गढ़वा प्रखंड के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में पीएसटी (PST) एवं क्लब ऑफिसर्स स्कूलिंग प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्लब के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को नेतृत्व क्षमता, संगठन संचालन, सेवा कार्यों की रूपरेखा तथा आगामी सत्र की योजनाओं के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शुभ्रा मजूमदार, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार, राहुल वर्मा, फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कंचन साहू, रीजन चेयरपर्सन रविंद्र जायसवाल, जोन चेयरपर्सन डॉ. असजद अंसारी, अमित कश्यप, जोन बी से ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जोन सी से विनय वर्मा एवं पीयूष गोयल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।स्कूलिंग प्रोग्राम में विभिन्न क्लबों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान संगठन की कार्यशैली, सेवा परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नेतृत्व विकास, टीम भावना तथा समाजहित में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बेहतर
प्रशिक्षण से ही संगठन की गतिविधियां अधिक प्रभावशाली बनती हैं और सेवा कार्यों का दायरा निरंतर बढ़ता है।मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शुभ्रा मजूमदार ने कहा कि क्लब के पदाधिकारी यदि प्रशिक्षण के दौरान मिली सीख को व्यवहार में उतारें तो समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। उन्होंने सेवा, समर्पण और अनुशासन को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।वही पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार ने कहा कि एक सशक्त संगठन की पहचान उसके प्रशिक्षित नेतृत्व से होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण से ही संगठन की गतिविधियां अधिक प्रभावशाली बनती हैं और सेवा कार्यों का दायरा निरंतर बढ़ता है।मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शुभ्रा मजूमदार ने कहा कि क्लब के पदाधिकारी यदि प्रशिक्षण के दौरान मिली सीख को व्यवहार में उतारें तो समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। उन्होंने सेवा, समर्पण और अनुशासन को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।वही पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार ने कहा कि एक सशक्त संगठन की पहचान उसके प्रशिक्षित नेतृत्व से होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया।
फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कंचन साहू ने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि नेतृत्व को निखारने और सेवा कार्यों को नई ऊर्जा देने का अवसर है। उन्होंने सभी क्लबों से जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वही रीजन चेयरपर्सन रविंद्र जायसवाल ने कहा कि क्लब की सफलता उसके पदाधिकारियों की सक्रियता और सेवा भावना पर निर्भर करती है। प्रशिक्षण से संगठनात्मक क्षमता बढ़ती है और समाजहित के कार्यों को गति मिलती है।वही जोन चेयरपर्सन डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि सेवा ही क्लब की सबसे बड़ी पहचान है। प्रशिक्षण के माध्यम से पदाधिकारी नई जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए तैयार होते हैं, जिससे समाज को अधिक लाभ मिलता है।वही सर्विस चेयरपर्सन अमित कश्यप ने कहा कि एक मजबूत टीम ही किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति होती है। सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।वही जोन बी चेयरपर्सन
ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूलिंग प्रोग्राम से पदाधिकारियों को संगठन के नियम, कार्यप्रणाली और नेतृत्व कौशल की बेहतर समझ मिलती है, जिसका लाभ पूरे क्लब को मिलता है।वही जोन सी चेयरपर्सन विनय वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण से नई सोच और बेहतर कार्यशैली विकसित होती है। सभी क्लबों को सेवा कार्यों में नवाचार के साथ आगे बढ़ना चाहिए।वही पीयूष गोयल ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करते हैं।वही पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राहुल वर्मा ने कहा कि क्लब का प्रत्येक पदाधिकारी सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना से कार्य करे, तभी संगठन अपने उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकेगा।इस अवसर पर दयाशंकर गुप्ता, रामनारायण प्रसाद, सुनील कुमार, शिव कुमार गुप्ता, रजनी गुप्ता, लखन प्रसाद कश्यप,हर्ष अग्रवाल ,विनय कश्यप ,गिरीश कमलापुरी, आशुतोष अग्रवाल, विजय सोनी, नंदलाल प्रसाद, संतोष कश्यप, पूनम कांस्कार, अनिल शर्मा, राजमणि प्रसाद सहित विभिन्न संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ