गढ़वा: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 स्थित संघत मुहल्ला में शुक्रवार को नए प्रतिष्ठान '99 सुपर धमाका बाजार' का शु...
गढ़वा: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 स्थित संघत मुहल्ला में शुक्रवार को नए प्रतिष्ठान '99 सुपर धमाका बाजार' का शुभारंभ भाजपा नेता एवं कसौधन समाज गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप सहित कसौधन समाज गढ़वा के संरक्षक लखन प्रसाद कश्यप के पुत्र सह प्रोपराइटर धीरज कश्यप द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व प्रतिष्ठान में प्रोपराइटर और उनकी धर्मपत्नी के द्वारा विधि विधान के साथ पुजारी अमित पाठक के द्वारा पूजा अर्चना किया गया।उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग,परिजन, मित्र एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए इसे शहरवासियों और ग्रामीण ग्राहकों के लिए उपयोगी पहल बताया।'99 सुपर धमाका बाजार' में घरेलू उपयोग की विभिन्न श्रेणियों के सामान किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर जरूरत का सामान आसानी से मिल सकेगा। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों को अब अलग-अलग दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।मौके पर भाजपा नेता उमेश कश्यप ने कहा:"99 सुपर धमाका बाजार गढ़वा के लोगों, विशेषकर गांव से आने वाले ग्राहकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। यहां एक ही छत के नीचे घरेलू उपयोग की अनेक वस्तुएं बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं। मैं धीरज कश्यप को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्यकी कामना करता हूं।"वही संरक्षक लखन प्रसाद कश्यप ने कहा:"हमारा प्रयास है कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए। यह प्रतिष्ठान लोगों की सुविधा और विश्वास को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। हमें उम्मीद है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा।"वही
प्रोपराइटर धीरज कश्यप ने कहा:"99 सुपर धमाका बाजार की शुरुआत ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के सामान सबसे किफायती दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को हर जरूरी घरेलू सामान एक ही स्थान पर मिले और उन्हें बेहतर सेवा के साथ संतुष्टि भी प्राप्त हो। सभी शुभचिंतकों के सहयोग और आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"इस अवसर पर लखन कश्यप, विवेक कश्यप, अनिल कश्यप, अर्चना कश्यप, मुन्नी कश्यप, डोमन साव, अंशिका कश्यप, वंशिका कश्यप, कामेश्वर राम, जितेंद्र राम, अजय राम, विशाल गुप्ता, हनी मालाकार, भोलू सोनी, गरीबा राम सहित मुहल्ले की महिला मंडली एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ