गढ़वा। पेफी (Physical Education Foundation of India) झारखंड चैप्टर ने गढ़वा में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। र...
गढ़वा। पेफी (Physical Education Foundation of India) झारखंड चैप्टर ने गढ़वा में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। राज्य अध्यक्ष रेनू साहनी ने कमलेश कुमार दुबे को पेफी गढ़वा खेल महोत्सव 2026 के आयोजन समिति के सचिव के रूप में मनोनीत करते हुए खेलों को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के तहत उन्हें पेफी के अधिकृत बैनर तले गढ़वा खेल महोत्सव-2026 का सफल आयोजन कराने का निर्देश दिया गया है।
इसी क्रम में 18 जुलाई से गढ़वा फुटबॉल स्टेडियम में प्रथम अंतर-विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों की टीमें पूरे उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।आयोजन समिति के सचिव कमलेश कुमार दुबे ने कहा कि झारखंड राज्य पेफी अध्यक्ष रेनू साहनी के निर्देशानुसार खेल महोत्सव-2026 काआयोजन पूरी पारदर्शिता और सफलता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गढ़वा में पूर्व पेफी कमेटी के कार्यकाल में खेल गतिविधियां लगभग ठप रहीं और खिलाड़ियों को अपेक्षित अवसर नहीं मिल सके। इसी निष्क्रियता के कारण पूर्व कमेटी को निरस्त कर दिया गया, जिसकी मान्यता सत्र 2021-22 तक हीसीमित थी।उन्होंने कहा कि अब पेफी का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि जिले के खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत खेल तंत्र तैयार करना है ताकि यहां के बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।श्री दुबे ने बताया कि"मुझे झारखंड राज्य पेफी अध्यक्ष रेनू साहनी का निर्देश मिला है कि गढ़वा में खेलों को नई पहचान दिलाई जाए। हमारा लक्ष्य बच्चों को बेहतर मंच देना और खेल संस्कृति को मजबूत करना है। पूर्व कमेटी से मेरा कोई संबंध नहीं है। मैं सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को आश्वस्त करता हूं कि पेफी झारखंड चैप्टर के बैनर तले आयोजित सभी प्रतियोगिताएं अधिकृत एवं पंजीकृत हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह आयोजन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है और गढ़वा के खेल जगत में एक नई शुरुआत साबित होगा।"खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ