मेराल (गढ़वा), 11 जुलाई। खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन्स सिटी लीग (साइक्लिंग) 2026 के तहत शनिवार को मेराल में आयोजित प्रतियोगिता ऐति...
मेराल (गढ़वा), 11 जुलाई। खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन्स सिटी लीग (साइक्लिंग) 2026 के तहत शनिवार को मेराल में आयोजित प्रतियोगिता ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिलेभर से 500 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त गढ़वा प्रेमलता मुर्मू, झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक तथा मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत ने संयुक्त रूप से पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता के सब जूनियर यूथ गर्ल्स वर्ग में नंदनी कुमारी प्रथम, रजिया परवीन द्वितीय तथा प्रतिभा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर गर्ल्स वर्ग में रिया भारती ने प्रथम, शारदा कुमारी ने द्वितीय तथा रूमी खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वूमेन एलिट सीनियर वर्ग में प्रियंका कुमारी प्रथम, सबिता कुमारी द्वितीय तथा प्रीति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।मुख्य अतिथि प्रेमलता मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल संबंधी किसी भी प्रकार की कठिनाइयों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ खिलाड़ियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाते हुए सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, मेराल प्रमुख दीपमाला, मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत सहित स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आपूर्ति पदाधिकारी शशि कुमार कश्यप, कल्याण पदाधिकारी रामानंद कुमार विश्वकर्मा, गढ़वा जिला साइक्लिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे, डॉ. लाल बहादुर शाह, राजेश बैठा, अतहर अली, रामसागर मेहता, नीरज श्रीधर, संजय भगत, सत्येंद्र पांडे, भारत राम, चंद्र बहादुर सिंह, अजयकांत, शंकर पाल, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में दर्शक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गुप्ता ने किया, जबकि आयोजन प्रभारी सुशील तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।गढ़वा जिला साइक्लिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिले में इससे पूर्व पांच सफल प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं और मेराल में आयोजित यह छठा आयोजन भी भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक रहा, जिसने जिले में महिला साइक्लिंग को नई ऊर्जा प्रदान की।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ